'बांग्लादेश सरकार से बात करेंगे...', इंदौर में अमेरिकी प्रवक्ता ने कही बड़ी बात

मध्यप्रदेश के इंदौर में लगातार विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है, जहां अमेरिकी विदेश मंत्रालय की हिंदी-उर्दू प्रवक्ता व लंदन इंटरनेशनल इंडिया हब की डिप्टी डायरेक्टर मार्गेट मॅक्लाउड और यूएस काउंसिल जनरल मुंबई के प्रवक्ता ग्रेग पारडो इंदौर दौरे पर आए।

यहां उन्होंने और मीडिया टीम के सदस्य अब्दुल बहाव शेख के साथ इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा की है।

Indore

इंदौर आई अमेरिकी विदेश मंत्रालय की हिंदी-उर्दू प्रवक्ता व लंदन इंटरनेशनल इंडिया हब की डिप्टी डायरेक्टर मार्गेट मॅक्लाउड ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कहा कि, हम इसे बहुत ध्यान से देखते हैं। हम इसे लेकर अपने साझेदारों से बात करेंगे, जिसमें बांग्लादेश सरकार शामिल है।

मार्गेट मक्लाऊड ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कहा कि, अमेरिकी सरकार बहुत चिंताजनक समझती है इन खबरों को जो बांग्लादेश से आ रही है, हम इसे बहुत ध्यान से देखते हैं। हमारी उम्मीद है कि, हर एक व्यक्ति पूरे क्षेत्र में अपने धर्म अपने विश्वास के मुताबिक अपने जीवन जी सके, हम यही फिक्र अपने साझेदारों के साथ बात करते हैं, जिसमें बांग्लादेश गवर्नमेंट भी शामिल है।

मार्गेट मक्लाऊड ने कहा कि, अमेरिकी सरकार इसलिए यूक्रेन की मदद कर रही है, क्योंकि हम समझते हैं कि, रूसी सरकार आक्रामक जंग जो यूक्रेन पर कर रहे हैं, वह संयुक्त राष्ट्र के बुनियादी उसूल के खिलाफ है, जिसमें संप्रभुता, स्वतंत्रता और जमीनी सीमा को नजरअंदाज कर रहे हैं, और यूक्रेनी लोग अपने भविष्य के लिए अपना एक किरदार होना चाहिए, हमारी उम्मीद है कि, जब राष्ट्रपति संजीदगी से बहस के लिए तैयार हैं, यूक्रेनी सरकार सबसे मजबूत पोजीशन में होनी चाहिए।

मार्गेट मक्लाऊड ने कहा कि, मुझे इंदौर आकर बहुत खुशी हुई है, सुबह मैंने सुना 'हो हल्ला मेरा इंदौर' बहुत खूबसूरत गाना है, मैंने देखा है, यहां लोग स्वच्छता में गौरव महसूस करते हैं। यही रेपुटेशन प्रोटेक्ट करना चाहते हैं।

ये भी पढ़े- Indore से हिंदुओं का PM मोदी को सख्त संदेश, बांग्लादेश पर बम गिराओ, वरना...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+