Indore से हिंदुओं का PM मोदी को सख्त संदेश, बांग्लादेश पर बम गिराओ, वरना...
मध्य प्रदेश के इंदौर में सकल हिंदू समाज की ओर से हिंदू आक्रोश रैली आयोजित की गई थी, जहां लालबाग परिसर से शुरू हुई यह रैली कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान रैली में लाखों की संख्या में हिंदू जनमानस एकत्रित हुआ था। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए हिंदू जनमानस ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की है।
रैली के माध्यम से हिंदुओं ने अपना सख्त संदेश पीएम मोदी तक पहुंचाने की कोशिश की है। वन इंडिया हिंदी के साथ खास बातचीत में हिंदुओं ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार पर अपनी आवाज बुलंद करते हुए भारत सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार के बाद इंदौर में सकल हिंदू समाज की ओर से आक्रोश रैली आयोजित की गई थी, जहां लालबाग परिसर से शुरू हुई इस रैली में लाखों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। इस दौरान रैली में अलग-अलग संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोग शामिल हुए थे, जहां इन तख्तियों पर अलग-अलग संदेश लिखे हुए थे। इतना ही नहीं, लोग यहां पीएम नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए बांग्लादेश पर बम गिराने के नारे लगाते नजर आ रहे थे।

वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत करते हुए लोगों ने अपनी राय रखी है। आक्रोश रैली में शामिल हुए दीपेश मालवीय ने बताया कि, बहुत अच्छा मैसेज इंदौर ने भारतवर्ष में दिया है। समग्र हिंदू समाज एक होकर विभिन्न मंचों के माध्यम से कलेक्टर ऑफिस में उपस्थित हुआ है, यहां हिंदू समग्र समाज की ओर से ज्ञापन दिया जाएगा। हम बोलना चाहेंगे कि, बांग्लादेश में जो भी हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, वह बंद होने चाहिए। हमारी केंद्र की सरकार संवेदनशील है। वह आगे इस संदेश को पहुंचाकर बांग्लादेश में जो हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, उस पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेगी।

रैली में शामिल हुए राजेंद्र भोंसले बताते हैं कि, अब हिंदू जाग गया है, अभी तक जो सहन कर रहा था, अब वह सड़क पर आकर अपना विरोध व्यक्त कर रहा है। यह जो जिहादी मानसिकता के लोग हैं, जो अपने अहसानो को भूल गए हैं कि इनको स्वतंत्रता भी भारत के हिंदुओं और फौजी के कारण से मिली है। आज वह उन्हें हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं। रैली में शामिल हुए बृजमोहन सोनी बताते हैं कि, हमारी संस्कृति को विध्वंस करने के लिए षड्यंत्र चलाया जा रहा है, उस षड्यंत्र को हम कठोरता के साथ दबाएंगे, हिंदू अब शेर बन गया है।
ये भी पढ़े- बागेश्वर सरकार के हिंदू राष्ट्र वाले मुद्दे पर लोगों ने कही चौंकाने वाली बात, किसकों दिया चैलेंज, जानिए












Click it and Unblock the Notifications