एयरपोर्ट पर शाहरुख को हिरासत में लिए जाने के लिए अमेरिका ने मांगी माफी
लॉस एजेंलिस। अभिनेता शाहरूख खान को लॉस एजेंलिस एयरपोर्ट पर हिरासत में लिये जाने पर अमेरिका ने माफी मांगी है। जबकि देश में इस बात के लिए अमेरिका की काफी आलोचना हो रही है।
राजनेता से लेकर सोशल मीडिया तक पर शाहरूख के साथ हुए बर्ताव के लिए लोग यूएस की आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें कि सैंट्रल एशिया की असिस्टेंट सैक्रेट्री निशा बिस्वाल ट्वीट में लिखा है कि एयरपोर्ट पर हुई परेशानी के लिए मांफी चाहेंगे शाहरुख खान. यहां अमेरिकी राजनयिकों को भी अधिक जांच के लिए रोका जाता है।
मालूम हो कि फिल्म अभिनेता शाहरूख को आज सुबह एक बार फिर से अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोका गया है। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख ने ट्वीट करके लोगों को दी थी।













Click it and Unblock the Notifications