अमेरिका ने पास किया कोरोना वायरस रिलीफ बिल, फ्री टेस्ट-पेड लीव जैसी सुविधाएं

वॉशिंगटन। महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस ने दुनियाभर में हड़कंप मचा रखा है। अमेरिका में इस वायरस के संक्रमण से करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के खतरे को देखते हुए व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेंस के करीब रहने वाले लोगों के तापमान की निगरानी कर रहा है। वहीं संक्रमण से लड़ने के लिए ट्रंप प्रशासन ने 14 मार्च को एक और बड़ा कदम उठाया है। कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर शनिवार को कोरोना वायरस रिलीफ बिल पारित किया गया है।

US President Donald Trump Coronavirus Relief Bill, provides for free coronavirus testing

डेमोक्रेट्स के नियंत्रण वाले सदन ने कोरोना वायरस रिलीफ बिल पास कर दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बिल के जरिए मिलने वाली कई सुविधाओं का ऐलान भी किया है। डोनल्ड ट्रंप ने बताया कि, 'इस बिल में सभी अमेरिकी नागरिकों के लिए कोरोना वायरस का फ्री टेस्ट का प्रावधान है। यह एक कठिन टेस्ट है और इसमें काफी पैसे खर्च होते हैं। इसे फ्री करने का प्रावधान है। लोगों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

इस बिल में जरुरतमंदों को पेड सिक और फैमिली मेडिकल लीव का भी प्रावधान है। ट्रंप ने कहा, ये बिल संक्रमित, किसी की देखभाल कर रहे लोग या बच्चों की देखरेख में व्यस्त लोगों को पेड सिक और फैमिली मेडिकल लीव की सुविधा देता है। अभी तक अमेरिका में कोरोनावायरस से 50 मौतें हो चुकी हैं। हम इस आंकड़े को जितना कम मुमकिन हो रखना चाहते हैं। ये चीन से आया है लेकिन इसमें किसी की गलती नहीं है। किसी को इसकी आशंका नहीं थी। हम इस दिक्कत को दूर कर लेंगे।

इस विधेयक में निजी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में कोरोना वायरस की मुफ्त जांच और मेडिकेयर, मेडिकएड और संघीय सेवानिवृत्ति कार्यक्रमों के तहत आने वाले लोगों की जांच के लिए खर्च साझा करने के नियमों में छूट देने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा इसके तहत जिन लोगों के पास स्वास्थ्य बीमा नहीं है उनके लिए एक अरब डॉलर देने का प्रावधना किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उनका भी कोरोनावायरस टेस्ट किया गया है और वो नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा व्हाइट हाउस ट्रंप और उपराष्ट्रपति माइक पेन्स के नजदीकियों का भी तापमान टेस्ट कराएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+