अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा-खत्‍म हो जाएगा इजरायल-फिलीस्‍तीन का संघर्ष, आएगी शांति

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मंगलवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू के साथ मुलाकात के बाद इजरायल और फिलीस्‍तीन के बीच शांति की योजना को सबके सामने रखा। ट्रंप ने इस प्‍लान को 'शांति की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम' करार दिया है। उनका दावा है कि इस प्‍लान के बाद दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष पर विराम लग सकेगा। दिलचस्‍प बात है कि इस पूरी वार्ता में फिलीस्‍तीन शामिल ही नहीं था।

trump-israel

फिलीस्‍तीन ने मानने से किया इनकार

नेतन्‍याहू से मुलाकात के बाद ट्रंप मीडिया से मुखातिब हुए। उन्‍होंने मीडिया के सामने इस बारे में जानकारी दी और बताया, 'आज, इजरायल ने शांति की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।' ट्रंप के इस प्‍लान को फिलीस्‍तीन ने मानने से इनकार कर दिया है। ट्रंप का कहना है कि इस प्‍लान के बाद फिलीस्‍तीन के 'एतिहासिक मौका' होगा कि वह एक आजाद देश के सपने को पूरा कर सके। ट्रंप ने आगे कहा, 'यह अब तक का सर्वश्रेष्‍ठ मौका है जो उन्‍हें दिया गया है।' ट्रंप के शब्‍दों में, 'फिलीस्‍तीन के लोग गरीबी और हिंसा में जी रहे हैं और ऐसे लोग उनका शोषण कर रहे हैं जो आतंकवाद और चरमपंथ को और मजबूत करना चाहते हैं।' ट्रंप के मुताबिक फिलीस्‍तीन के लोगों को एक बेहतर जीवन जीने का हक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+