कार्यकाल का दूसरा वर्ष और चौथी बार पीएम मोदी चले अमेरिका!
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली 26 मई को अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल का दूसरा वर्ष पूरा करेंगे और इससे कुछ ही दिन बाद वह अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने के लिए अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी की पहली स्टेट विजिट
सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी सात से आठ जून तक अमेरिकी यात्रा कर सकते हैं। खास बात हैं कि यह उनकी अपने कार्यकाल की पहली अमेरिकी स्टेट विजिट है।
विशेषज्ञों की मानें तो स्टेट विजिट किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष के लिए काफी अहम होती है। इससे दोनों देशों के संबंधों को एक नया मुकाम मिलता है और संबंध काफी मजबूत होते हैं। पीएम मोदी से पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह वर्ष 2009 में स्टेट विजिट पर अमेरिका गए थे।
अब तक किन नेताओं का स्वागत
अब तक राष्ट्रपति ओबामा वर्ष 2011 में चीन के पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ और वर्ष 2015 में वर्तमान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत स्टेट विजिट के तहत कर चुके हैं।इनके अलावा उन्होंने ब्रिटेन, फ्रांस, मैक्सिको और साउथ कोरिया के राष्ट्राध्य क्षों को भी स्टेट विजिट पर आमंत्रित किया है।
पीएम मोदी से मिलने की तमन्ना
जैसा कि पहले खबरें थीं कि राष्ट्रपति ओबामा अपना दूसरा कार्यकाल खत्म होने से पहले पीएम मोदी से एक खास मुलाकात करने वाले हैं और इसके तहत ही राष्ट्रपति ओबामा ने पीएम मोदी अमेरिका आने के लिए इनवाइट किया है।
कुछ दिनों पहले खबरें थीं कि राष्ट्रपति ओबामा पीएम मोदी के साथ अपने कार्यकाल के खत्म होने से पहले एक द्विपक्षीय वार्ता के इच्छुक हैं। राष्ट्रपति ओबामा का कार्यकाल जनवरी 2017 में समाप्त होगा लेकिन नवंबर में अमेरिका को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications