Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Weddings Hold Resaon: बिहार में 400 से ज्यादा दुल्हनों के निकाह अटके? US-Iran War के बीच फंसे दूल्हे!

Bihar Weddings Hold Reason: मार्च-अप्रैल के बीच शादियों का मौसम आया, लेकिन दुल्हनों की आंखों में आंसू और दिल में बेचैनी क्यों? क्योंकि अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध (2026 Iran War) ने खाड़ी देशों में फंसे सैकड़ों दूल्हों को घर लौटने से रोक दिया है। दूल्हे बंकरों में दुबके अपनी जान बचा रहे हैं। गया जिले के खंडेल गांव (Khandail) में 400 से ज्यादा दुल्हनों की निकाह अटका हुआ है, जहां पारंपरिक उत्सव की तैयारियां पूरी हैं, लेकिन दूल्हा खुद गायब है।

उधर, उत्तर प्रदेश के एक दंपत्ति का बुर्ज खलीफा में प्री-वेडिंग फोटोशूट का सपना अब बुरे सपने में बदल गया। युद्ध के कारण दुबई में फंसे भारतीय जोड़े और परिवार अब घर लौटने को तरस रहे हैं। आइए विस्तार से दुल्हनों का दर्द...

Bihar Weddings Halted News

US-Israel-Iran War: युद्ध का फुल अपडेट क्या?

28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर सरप्राइज एयरस्ट्राइक्स किए, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई टॉप अधिकारी मारे गए। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन अटैक्स से गल्फ देशों (कुवैत, कतर, सऊदी अरब, बहरीन, UAE) में अमेरिकी बेस और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया। परिणाम यह हुआ कि मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र बंद, हजारों उड़ानें कैंसल। डुबई, दोहा, अबू धाबी जैसे हब प्रभावित। एयरलाइंस (Emirates, Qatar Airways आदि) ने फ्लाइट्स सस्पेंड कर दीं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर तनाव, ऑयल सप्लाई और ट्रैवल पर असर पड़ा।

अब युद्ध चौथे हफ्ते में है। ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिए (हॉर्मुज खोलो वरना एनर्जी साइट्स पर हमला), लेकिन कुछ नेगोशिएशंस चल रही हैं। गल्फ में मिसाइल अटैक्स से लोग बंकरों में छिप रहे हैं, हवाई सफर लगभग ठप।

Bihar Khandel Village 400 Weddinds Holds: बिहार के खंडेल गांव में क्या हो रहा है?

गया जिले के चेरकी पंचायत के अंतर्गत खंडेल गांव (और आसपास के इमलीथान, जयपुर, रतनपुर, पांडौल) में खाड़ी देशों से कमाई ने गांव का चेहरा बदल दिया। कंक्रीट के घर, बैंक, ATM, हेल्थ सेंटर ने कायापलट दी। लेकिन यही प्रवासी अब मुसीबत में हैं। 400 से ज्यादा युवक कुवैत, कतर, बहरीन, सऊदी अरब में काम करते हैं। हर दूसरे घर से कोई न कोई विदेश में है। मार्च में दर्जनों निकाह तय था (ईद-बकरीद के बाद का सीजन)। दूल्हे घर लौटने वाले थे, लेकिन फ्लाइट्स कैंसल होने से फंस गए।

Minhaj Traped In Kuwait: मिन्हाज की वापसी अटकी, दुल्हन को निकाह टूटने का डर

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मिन्हाज (कुवैत से) का निकाह 30 मार्च को तय है। पगड़ी, निमंत्रण, गाड़ियां, होटल, काजी...सब तैयार। लेकिन आखिरी पल में खबर आई कि मिन्हाज नहीं आ पाएंगे। पिता रफी खान ने दुल्हन पक्ष से माफी मांगी और नई डेट तय करने की बात कही।

वहीं, जलील शाह का बेटा भी कतर में फंसा। 26 मार्च की फ्लाइट दो बार कैंसल हुई। निकाह 30 मार्च को जहानाबाद के एरकी में है। परिवारों की मजबूरी ये है कि तैयारियां पूरी हैं, लेकिन LPG सिलेंडर की कमी से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बन रहा। कुछ परिवार होटल में निकाह न करने को तैयार।

Online Nikah आखिरी रास्ता, बंकरों में छिपे दूल्हे

ग्राम प्रधान के पति जावेद खान कहते हैं कि अगर दूल्हा न आए तो ऑनलाइन निकाह (वीडियो कॉल पर) कर सकते हैं। उनके परिवार में दो निकाह अटकी हैं। एक बहरीन, दूसरी कतर में दूल्हा फंसा है। हाल ही में लौटे नासिर खान ने बताया कि ₹60,000 टिकट पर घर आए, लेकिन वहां मिसाइल अटैक्स से रातें हराम। लोग बंकरों में सो रहे हैं।

Burj Khalifa Photoshoot Story: बुर्ज खलीफा फोटोशूट वाली कहानी

रेडिफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश (चंदौली जिले से) का एक दंपत्ति और उनके 5 रिश्तेदार 27 फरवरी को दुबई पहुंचे थे। प्लान था कि बुर्ज खलीफा के सामने प्री-वेडिंग फोटोशूट, फिर 2 मार्च को वापसी। लेकिन युद्ध शुरू होने से फ्लाइट्स कैंसल। अब वे फंसे हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनका बयान वायरल हो रहा है कि सपना बुरे सपने में बदल गया। वे अकेले नहीं है। कई भारतीय जोड़े इसी हाल में हैं।

बड़ा असर: बिहार-यूपी के गांवों पर

बिहार (गया, चंपारण, गोपालगंज) और यूपी के कई गांवों में इसी तरह की स्थिति है। प्रवासी मजदूरों की रेमिटेंस से अर्थव्यवस्था चलती है, लेकिन अब परिवार चिंतित हैं। निकाह टल रही हैं, आर्थिक नुकसान हो रहा है। भारतीय दूतावास से मदद की उम्मीद, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संकट होने से सरकार ज्यादा नहीं कर पा रही।

यह युद्ध न सिर्फ मध्य पूर्व में तबाही मचा रहा है, बल्कि भारत के गांवों तक पहुंचकर पारिवारिक खुशियां छीन रहा है। परिवार उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द शांति हो और दूल्हे सुरक्षित लौटें। रेस्क्यू और फ्लाइट्स रिज्यूम होने की खबर का इंतजार जारी है।

Iran Vs America: ईरान के आगे क्यों झुके ट्रंप? सत्ता जाने का डर या कुछ और, जानें सरेंडर के पीछे का खौफनाक सच
Iran Vs America: ईरान के आगे क्यों झुके ट्रंप? सत्ता जाने का डर या कुछ और, जानें सरेंडर के पीछे का खौफनाक सच
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+