पाक की पोल पट्टी खोलेंगे अमेरिकी डिप्लोमेट दिल्ली में
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तान के भारत को मोस्ट फेवरेड नेशनल (एमएफएन) का दर्जा नहीं देने के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध किस तरह से पिछड़ चुके हैं, इस बात का खुलासा कर सकते हैं अमेरिका के पाकिस्तान में राजदूत रहे कैमरून मुंटेर।
वे आगामी 15 जून को राजधानी में फिक्की सभागार में उक्त और इससे जुड़े सवालों पर पाकिस्तान के दोहरे मापदंडों पर उसकी पोल पट्टी खोल सकते हैं।
आपसी व्यापार
वे समूचे साउथ एशिया के देशों के बीच आपसी व्यापारिक संबंधों के महत्व पर भी बोलेंगे। जानकारों का कहना है पाकिस्तान के भारत को मोस्ट फेवरेड नेशन का दर्जा न देने के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध तलहटी पर जा चुके हैं। हालांकि इनके कुलांचे भरने की पर्याप्त संभावनाएं मौजूद हैं।
विघटनकारी हरकतें
जानकारों ने बताया कि इस अवसर पर नेपाल में भारत के पूर्व राजदूत जयंत प्रसाद और खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख विक्रम सूद भी पाकिस्तान की इस समूचे क्षेत्र में विघटनकारी हरकतों का पर्दाफाश कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications