US Election Results: राहुल गांधी ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को दी जीत की बधाई

नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डेमोक्रेड उम्मीदवार जो बाइडेन देश के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस भी इतिहास रच दिया है। दोनों ही डेमोक्रेड विजेताओं की जीत के बाद उन्हें विश्वभर के दिग्गज नेताओं के बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर जो बाइडेन और कमला हैरिस को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा, 'जो बाइडन को राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अमेरिका को एकजुट करेंगे और मजबूत दिशा प्रदान करेंगे।'

US Election Results Rahul Gandhi congratulates Joe Biden and Kamala Harris for victory

राहुल गांधी ने अपने जो बाइडेन और कमला हैरिस को अलग-अलग ट्वीट कर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत की बधाई दी है। उन्होंने बाइडेन के लिए लिखा, 'जो बाइडन को राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अमेरिका को एकजुट करेंगे और मजबूत दिशा प्रदान करेंगे।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कमला हैरिस को जीत की बधाई देते हुए लिखा, 'अमेरिका की अगली उपराष्ट्रपति चुने जाने पर कमला हैरिस को जीत की बधाई, हमें इस बात का गर्व है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला भारत में अपनी जड़ें जमाएंगी।'

US Election Results

बता दें कि 3 नवंबर से ही दुनिया को अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का इंतजार था जो अब सबके सामने है। रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ कांटे की टक्टर में डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने बड़ी जीत दर्ज की है। जॉर्जिया में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद जो बाइडेन को 284 इलेक्टोरल वोट मिल गए जिसके बाद व्हाइट हाउस जाने का उनका रास्ता साफ हो गया। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ 214 इलेक्टोरल वोट ही जुटा पाए। नतीजे आने से पहले ही उन्होंने मतगणना खत्म होने का ऐलान कर दिया था।

US Election

यह भी पढ़ें: जो बाइडेन-13 साल पहले बराक ओबामा की वजह से टूट गया था अमेरिका का राष्‍ट्रपति बनने का सपना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+