उरी आतंकी हमले पर क्या बोले अमेरिका और ब्रिटेन?

नई दिल्ली। अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। अमेरिका ने कहा कि वह भारत के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।

Uri Attack

दक्षिण एशिया के लिए नियुक्त अमेरिका की असिस्टेंट सेक्रेटरी निशा बिस्वाल ने कहा, 'हमले में मारे गए जवानों के परिजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। अमेरिका और भारत में आतंकी हमलों की वजह से काफी जानें गई हैं। अमेरिका भारत के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।'

अमेरिका के राजदूत ने भी जताया दुख
भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने भी ट्वीट करके इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, 'हम जम्मू कश्मीर के उरी में हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।' अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने भी एक आधिकारिक बयान जारी कर हमले पर दुख प्रकट किया।

ब्रिटेन ने भी जताया खेद
ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की और उरी हमले पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्रिटेन भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

बता दें कि रविवार सुबह साढ़े पांच बजे चार आतंकियों ने उरी स्थित सेना के बेस कैंप पर हमला बोला था। हमले में 17 जवान शहीद हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+