उर्वशी रौतेला ने बाथरूम से शेयर की अपनी तस्वीर, हो रही वायरल
मुंबई। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी तस्वीरों के लिए चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में वो बाथरूम में शावर के नीचे खड़ी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के 24 घंटे के भीतर ही इस पर 10 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। जबकि दो हजार से ज्यादा लोग कमेंट तक चुके हैं।
फोटोशूट की है तस्वीर
उर्वशी का ये फोटो मैक्सिम मैग्जीन के फोटोशूट का हिस्सा है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में उर्वशी रौतेली शावर लेते नजर आ रही हैं। फोटो में उर्वशी पिंक कलर के वन पीस बिकिनी में नजर आ रही हैं। उर्वशी इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वह इन्स्टाग्राम पर काफी एक्टिव भी हैं। उन्हें इंस्टा पर 15.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

बोनी कपूर के साथ वीडियो शेयर करने पर भड़की थीं
उर्वशी रौतेला का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बीते हफ्ते प्रोड्यूसर जयंतीलाल गढ़ा के बेटे अक्षय गढ़ा के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। बोनी कपूर और उर्वशी रौतेला भी यहां पहुंचे थे। फंक्शन के दौरान जब सभी स्टार्स मीडिया को फोटो दे रहे थे तो बोनी कपूर और उर्वशी रौतेला लगभग एक साथ ही यहां पहुंचे। दोनों ने साथ में मीडिया को कई सारी तस्वीरें भी दीं। इसी दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसमें वो उर्वशी रौतेला की कमर के नीचे छूते नजर आए। इसमें उर्वशी को देख ऐसा नहीं लगा कि वो असहज हैं या फिर बोनी कपूर ने ये जानबूझकर किया लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर सवाल शुरू हो गए। वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया यूजर्स ने बोनी कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर इसे वायरल होने के बाद उर्वशी ने इसका जवाब दिया है। उर्वशी ने इस पर अपने ट्वीट में लिखा, भारत का सबसे बड़ा न्यूजपेपर और ये न्यूज। कृपया आप महिलाशक्ति और उनके सम्मान की बात न करें। क्योंकि आपको नहीं पता है कि महिला का सम्मान करना क्या होता है।

ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं उर्वशी
उर्वशी रौतेला ने मॉडलिंग और फैशन की दुनिया से फिल्मों में कदम रखा है। उर्वशी अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचान रखती हैं। उन्होंने फिल्म 'सिंह साहब द ग्रेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके नाम पर 'सनम रे', 'हेट स्टोरी 4', और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' जैसी फिल्में हैं।












Click it and Unblock the Notifications