उरी आतंकी हमला: सीढ़ी के सहारे आतंकियों ने किया था LoC पार
नई दिल्ली। पिछले महीने जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकियों ने सेना की शिविर पर हमला किया। आतंकियों के इस हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हो गए। आतंकी एलओसी पार करके उरी सेक्टर आए थे। आतंकी एलओसी पर लगे बिजली के तार को पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किए।

अब इस हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आधिकारिक सूत्रों की माने तो पाकिस्तानी आतंकियों ने सीढ़ी के सहारे बिजली के पार को पार किया था। आतंकियों ने सलामाबाद नाले के समीप सीढ़ियों का इस्तेमाल कर एलओसी पार किया था।
इसी के सहारे वो एलओसी पार कर श्रीनगर से करीब 102 किलोमीटर दूर उरी में प्रवेश कर गए और इस हमले को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक बाड़ में थोड़ी सी खुली जगह से पहला आतंकवादी बाड़े को पार किया और फिर उसने उसने सीढी के मदद से अपने बाकी के तीन साथियों को पार कराया। सीमा पार करने के बाद उन्होंने सीढ़ी दूसरी ओर खड़े गाड्स को सौंप दिया, ताकि किसी को शक न हो।
इस हमले में भारतीय सेना ने 19 जवानों को खो दिया। इस मामले की जांच हुई, जिसमें सेना के एक अधिकारी को भी दोषी पाया गया। इसी हमले के बाद भारत ने जबावी कार्रवाई करते हुए सर्जिकल स्टाइक को अंजाम दिया और एलओसी में 4 किमी तक घुसकर आतंकियों के 7 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। इस सर्जिकल स्टाइक के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंध तवानपूर्ण हो गए।












Click it and Unblock the Notifications