उरी आतंकी हमले का बदला, एलओसी क्रॉस कर सेना ने मारे 20 आतंकी?
उरी। एक अंग्रेजी वेबसाइट द क्विंट के मुताबिक इंडियन आर्मी की स्पेशल फोर्सेज ने एलओसी पार कर 20 आतंकियों को मार गिराया। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि का इंतजार है।

वेबसाइट की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक एलीट दो पैराज जिसमें 18 से 20 सैनिक थे, उन्होंने मिलिट्री हेलीकॉप्टर्स के जरिए एलओसी पार की और फिर एक ऑपरेशन चलाया।
इसमें बताया जा रहा है कि तीन आतंकी कैंपों में मौजूद 20 संदिग्ध आतंकियों की मौत हो गई है। वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि इस ऑपरेशन में घायलों की संख्या कम से कम 200 हो सकती है। इस रिपोर्ट की मानें तो यह स्पेशल ऑपरेशन 20 सितंबर को देर रात अंजाम दिया गया।
रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन आर्मी की स्पेशल फोर्सेज के एलओसी में होने की वजह से ही पाकिस्तान एयरलाइंस ने 21 सितंबर ने गिलगित-बाल्टीस्तान और स्कार्दू और पीओके समेत नॉर्थ जोन को नो फ्लाई जोन घोषित किया था।
आपको बता दें कि बुधवार को ही रक्षा मंत्री मनेाहर पार्रिकर ने कहा था कि पाक के खिलाफ एक सख्त एक्शन लिया जाएगा लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनके बारे में बताया नहीं जा सकता है।










Click it and Unblock the Notifications