उरी हमला: पाक को जवाब देने के लिए भारत ने लिया यह फैसला
नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर 18 सितंबर की सुबह हुए हमले के मद्देनजर भारत, पाकिस्तान पर फिर से कड़ा रुख अख्तियार करने की ओर है।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र की उच्च स्तरीय बैठक में इस बात की अनुमति दी गई है कि अंतरराष्ट्रीय समूहों से पाकिस्तान को अलग थलग करने की कोशिश की जाए।
भारत पेश करेगा हर सबूत
सूत्रों के मुताबिक बैठक में यह फैसला लिया गया कि यदि अंतरराष्ट्रीय निकायों में सबूतों की जरूरत होगी तो भारत हर सबूत के साथ मौजूद रहेगा।
सूत्रों के अनुसार उरी हमले में पाकिस्तान के संलिप्त होने के जो सबूत मिले हैं उनमें जीपीएस ट्रैकर जिसकी स्टार्टिंग प्वाइंट पाकिस्तान है, पश्तो साहित्य, पाक सेना के निशान वाले हथियार शामिल हैं।
इस उच्च स्तरीय बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, वित्त मंत्री अरुण जेटली, सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications