# Uri Terror Attack: साड़ी और बिरयानी की कूटनीति छोड़े सरकार, पाक को दे करारा जवाब: कांग्रेस
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के बाद विपक्ष ने केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला किया है। कांग्रेस ने इस आतंकी हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की और मोदी सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को साड़ी, बिरयानी और शॉल की कूटनीति से बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है जब पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने की जरूरत है। जितेंद्र सिंह ने ट्विट कर अपनी नाराजगी केंद्र सरकार के प्रति जाहिर की। #Uri Terror Attack: सेना की वर्दी में थे आतंकी, जैश पर शक
उन्होंने कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि पाकिस्तान के लिए शॉल, साड़ी और बिरयानी की कूटनीति काम नहीं करती है। उसे सीधे-सीधे शब्दों में जवाब देने का वक्त आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications