CAA Protest: देश के ताजा हालात पर राहत इंदौरी का Tweet-' यार छोड़ो, ये सियासत है, चलो इश्‍क करें'

Recommended Video

    Rahat Indori ने CAA Protests पर कही ऐसी Shayari, Politician को लग जाएगी मिर्ची ! | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन पूर्वोत्तर के राज्यों के बाद अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार पहुंच गया है और इसने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है, आज भी देश की राजधानी में CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है, जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोग CAA के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं, फिल्म स्टार से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता तक इस मामले पर अपने पक्ष रख रहे हैं, कोई CAA के खिलाफ है तो कोई CAA को सही ठहराते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ है कि इन सबके बीच जाने माने शायर राहत इंदौरी ने भी देश के हालात पर ट्वीट किया है।

    'यार, छोड़ो ये सियासत है, चलो इश्‍क करें'

    मशहूर शायर इंदौरी ने लिखा है कि 'आप हिंदू, मैं मुसलमान, ये इसाई, वो सिख...यार छोड़ो ये सियासत है, चलो इश्‍क़ करें.' इंदौरी के इस Tweet के बाद प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई है, कुछ लोगों ने इंदौरी के शेर के जवाब में लिखा है कि 'मुबारक दामन है इश्क़ का, ये इंसान इसे क्यूं नहीं पहचानता, करता है हिन्दू मुस्लिम रात दिन, इंसानियत को क्यूं नहीं पहचानता।'

    मुबारक दामन है इश्क़ का...

    तो एक यूजर ने लिखा कि 'गंदा पानी भले ही प्यास बुझाने के काम ना आये लेकिन वो आग बुझाने में नखरा नही दिखाता, इंसान कोई भी धर्म का अनुयायी क्यूं ना हो बिना एक दूसरे के सहयोग के ये जीवन चल नही पाता।'

    इस तिरंगे को तो कोई गौर से देखो...

    तो एक यूजर ने लिखा कि इस तिरंगे को तो कोई गौर से देखो, ना मिले एकता की मोहब्बत तो कहना।

    विरोध-प्रदर्शन जारी

    मालूम हो कि नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर शुक्रवार को भी दिल्ली में की जगह विरोध-प्रदर्शन जारी हैं, भीम आर्मी ने अपने प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ शुक्रवार को जामा मस्जिद के पास प्रदर्शन मार्च निकाला है।

    दिल्ली में कई जगह मेट्रो स्टेशन बंद

    दिल्ली में कई जगह मेट्रो स्टेशन बंद

    हालांकि, पुलिस ने आजाद को इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी। हाथों में तिरंगा पकड़े प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की, दिल्ली मेट्रो ने लाल किला, चावड़ी बाजार और जामा मस्जिद स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+