3 दिन से UPSC क्रैक करने का जश्न मना रही थीं लेडी प्रोफेसर, तभी अचानक सामने आई बड़ी सच्चाई, उसके बाद जो हुआ...
UPSC Result 2023 News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का रिजल्ट जारी होने के बाद राजस्थान के किशनगढ़ (अजमेर) की बेटी ऋतु यादव के घर में खुशियों का माहौल था।खबर थी कि ऋतु यादव ने पहले प्रयास में यूपीएससी में सफलता हासिल करते हुए 470वीं रैंक हासिल की है।
गांव-घर में परिवार ने मिठाइयां बांटी, मीडिया वालों से सक्सेस इंटरव्यू किया। लेकिन अब पता चला है कि ऋतु यादव पास हुई ही नहीं थीं।

जी हां, सच्चाई ये है कि पेशे से प्रोफेसर ऋतु यादव यूपीएसएससी में सफल हुई ही नहीं हैं। असल में यूपीएससी 470वीं रैंक लाने वाली महिला राजस्थान की नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर की रहने वाली ऋतु हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये सब कैसे हुआ? जब राजस्थान की ऋतु यादव पास हुई ही नहीं थीं तो...क्या उन्होंने बिना रिजल्ट देखे ही जश्न मनानी शुरू कर दी थी?
आइए जानें क्यों हुआ सारा कंफ्यूजन?
असल में ये सारी गफलत UPSC के रिजल्ट में नाम की चूक की वजह से हुई है। दोनों ही ऋतु के नाम के आगे पिता का नाम मौजूद नहीं था। जब 16 अप्रैल 2024 को यूपीएससी का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ तो राजस्थान और एमपी दोनों ही ऋतु के घर जश्न का माहौल था। दोनों ऋतु यादव की ओर से सक्सेस स्टोरी पर इंटरव्यू दिया गया। दोनों ने बताया कि उन्हें AIR रैंक 470 मिला है।
यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में 470वीं रैंक पर सिर्फ एक ऋतु यादव का नाम था लेकिन आगे पिता का नाम मेंशन नहीं था। राजस्थान के किशनगढ़ की रहने वाली ऋतु यादव का ध्यान रोल नंबर पर नहीं गया और उन्होंने सिर्फ अपना नाम देखकर खुद को पास समझ लिया था।

रिजल्ट निकलने के तीन दिन बाद जब रोल नंबर ऋतु यादव ने मिलाया तो उन्हें सारी बात समझ में आई। हालांकि अब सारा कंफ्यूजन दूर हो गया है। मध्य प्रदेश की ऋतु यादव के घर यूपीएससी एग्जाम-2023 में पास होने की खुशियां मनाई जा रही है।
SDM बनने वाली हैं राजस्थान की ऋतु यादव
रिपोर्ट के मुताबिक ऋतु यादव का वर्तमान में पाली के गर्ल्स कॉलेज में हिंदी की प्रोफेसर हैं। यूपीएससी भले ही ऋतु यादव ने पास ना की हो लेकिन उन्होंने अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की है।
साल 2021 में ऋतु यादव का चयन आरएएस में हुआ था और वह SDM के पद पर जल्द ज्वाइन करने वाली हैं। ऋतु यादव का कहना है कि वो आगे भी यूपीएससी के लिए तैयारी करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications