देश में आज UPSC का प्रिलिम्स एग्जाम
नई दिल्ली। बीते कई महीनों से सिविल सेवा परीक्षा पर मंडरा रहे बादल अब लगभग छटते नज़र आ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने संबंधी याचिका खारिज होने के बाद आज देशभर में यह परीक्षा हो रही है।
बीते शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने वह याचिका खारिज कर दी थी जिसमें एप्टीट्यूड टेस्ट के विवाद को लेकर यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने की मांग उठी थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, परीक्षा रविवार 24 अगस्त यानि आज ही होनी थी। लगभग 9 लाख उम्मीदवार अपनी-अपनी मेहनत का आज इम्तिहान देंगे।
पढ़ें- पाक-भारत और कब तक...
न्यायमूर्ति जगदीशसिंह खेहर की अध्यक्षता वाली पीठ ने एक उम्मीदवार की याचिका खारिज करते हुए परीक्षा स्थगित करने से साफ इंकार कर दिया। गौरतलब है कि उम्मीदवारों ने पिछले महीने यूपीएससी में सीसेट को खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन किया था।
सी-सैट को लेकर उम्मीदवारों के एक बड़े वर्ग ने यह मसला उठाया था कि यह इस पर्चे के कारण हिन्दी की पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों के साथ भेदभाव हो रहा है। हालांकि सरकार ने अपने फैसले में अंग्रेजी के लगभग 20 अंकों को मेरिट में शामिल ना करने का निर्णय लिया था।












Click it and Unblock the Notifications