UPSC CSE 2025 Form: यूपीएससी ने IAS परीक्षा आवेदन में किए बदलाव, पूजा खेडकर कांड के बाद उठाया कदम
UPSC CSE 2025 Form: इन दिनों संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। महाराष्ट्र के पुणे के ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर प्रकरण के बाद आयोग ने आवेदन से लेकर चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई नई शर्तें जोड़ी हैं। अब अभ्यर्थियों को आवेदन में माता-पिता की संपत्ति, वार्षिक आय और अन्य विस्तृत जानकारियां देनी होंगी।
यह भी पढ़ें- UPSC CSE: यूपीएससी ने 979 रिक्तियों के लिए जारी की अधिसूचना, चेक करें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता से जुड़ी डिटेल्स

सीएसई 2025 के आवेदन व चयन में प्रमुख बदलाव
माता-पिता की पूरी जानकारी अनिवार्य: नागरिकता, व्यवसाय, निवास, सरकारी नौकरी में पद, वार्षिक आय और संपत्ति का विवरण देना होगा।
ग्रेजुएशन प्रमाणपत्र की समय सीमा बढ़ी: ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के छात्र अब मुख्य परीक्षा तक अपनी मार्कशीट जमा कर सकेंगे।
जन्मतिथि में बदलाव का मौका नहीं: एक बार दर्ज करने के बाद जन्मतिथि में कोई संशोधन संभव नहीं होगा।
यूपीएससी सीएसई में चार भागों में आवेदन प्रक्रिया
1. वन टाइम रजिस्ट्रेशन
2. एप्लीकेशन प्रोफाइल
3. विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) - अब प्रीलिम्स से पहले ही भरना होगा।
4. फीस, परीक्षा केंद्र, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।
आवेदन में अन्य सख्त नियम
1. प्रत्येक जानकारी दो बार फीड करनी होगी।
2. नाम बदलने पर पुराना नाम बताना होगा।
3. नागरिकता, जन्म स्थान, आरक्षित वर्ग, फोटो आईडी, वैवाहिक स्थिति आदि का विवरण आवश्यक।
4. फोटो 10 दिन से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए, साथ ही उस पर नाम और तारीख अंकित होनी चाहिए।
5. 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट अपलोड करनी होगी।
आईएएस परीक्षा आवेदन में बदलाव पारदर्शिता के लिए अच्छा कदम
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एस. एस. बिस्सा के अनुसार, "नई प्रक्रिया से चयन प्रणाली में अधिक पारदर्शिता आएगी। पहले कुछ जानकारियों की जांच चयन के बाद होती थी, अब उन्हें पहले ही देना होगा, जो एक अच्छा कदम है।"
यूपीएससी की वेबसाइट पर सीएसई 2025 के लिए फार्म भरने का लिंक 22 जनवरी 2025 से सक्रिय हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 है। यूपीएससी सीएसई में 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Puja Khedkar के IAS बनने की इनसाइड स्टोरी, PMO में थी तगड़ी सेटिंग या DoPT में था कोई अपना?












Click it and Unblock the Notifications