UPSC CSE: यूपीएससी ने 979 रिक्तियों के लिए जारी की अधिसूचना, चेक करें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता से जुड़ी डिटेल्स

UPSC CSE: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (IAS Prelims) 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना आज, 22 जनवरी 2025 को जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार UPSC IAS 2025 अधिसूचना को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस अधिसूचना में परीक्षा तिथियां, आवेदन प्रक्रिया, रिक्तियों की संख्या, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। इस वर्ष UPSC IAS के माध्यम से लगभग 979 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे 11 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSC CSE notification

इस बार UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय वन सेवा (IFoS) प्रारंभिक परीक्षा की अधिसूचना संयुक्त रूप से जारी की है।
ये भी पढ़ें: UPSC CSE Notification: आज से शुरू होंगे यूपीएससी एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन, चेक करें परीक्षा से जुड़े अपडेट्स

UPSC IAS 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 जनवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 फरवरी 2025
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि: 25 मई 2025

UPSC IAS 2025 रिक्तियां

इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से लगभग 979 पदों को भरा जाएगा। पिछले वर्षों की तुलना में यह संख्या थोड़ी कम है:

2024: 1,056 पद (CSE) और 150 पद (IFoS)
2023: 1,105 पद
2022: 1,011 पद
2021: 712 पद
2020: 796 पद

UPSC IAS आवेदन प्रक्रिया: कैसे करें आवेदन?

जो उम्मीदवार स्नातक पास हैं और 21 से 32 वर्ष (सामान्य वर्ग) की आयु सीमा में आते हैं, वे UPSC CSE के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "वन टाइम रजिस्ट्रेशन" (OTR) लिंक पर क्लिक करें।
  • बेसिक जानकारी जैसे नाम, जन्म तिथि और संपर्क विवरण भरें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद OTP के जरिए ईमेल या मोबाइल नंबर पर सत्यापन करें।
  • सत्यापन के बाद प्राप्त क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर लॉग इन करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पसंदीदा परीक्षा केंद्र का विवरण भरें।
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
  • नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या किसी निर्धारित बैंक शाखा के माध्यम से पेमेंट करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म की एक प्रति भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के चरण

UPSC सिविल सेवा परिक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है। प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और साक्षात्कार (Interview)। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए बुलाए जाते हैं और उसके बाद साक्षात्कार होता है।
ये भी पढ़ें: Success Story: 5 बार UPSC पास करने वाले IPS अनिल कुमार ने 8 साल में किए 104 एनकाउंटर, छोटी बहन हैं कलेक्‍टर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+