UPSC CSE 2022 पास करने वालों में से कितने अभ्यर्थी बनेंगे IAS, IFS और IPS?
UPSC Result 2023: यूपीएससी की सिविल सेवा 2022 में इशिता किशोर ने रैंक-1, गरिमा लोहिया ने रैंक-2 और उमा हरति एन ने रैंक-3 हासिल की है। जानिए कैसे तय होता है सर्विस कैडर?

Final Result - Civil Services (Main) Examination, 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने अखिल भारतीय स्तर (AIR-1) पर रैंक एक हासिल की है। दूसरा स्थान बिहार के बक्सर की गरिमा लोहिया ने पाया है।
Recommended Video

UPSC CSE 2022 Final Result जारी होने पर जानिए कि आखिर देश की सबसे मुश्किल परीक्षा पास करने वालों में से कितने अभर्थ्यी IAS, IFS और IPS बनेंगे। इनके अलावा अलावा सेंट्रल सर्विस ग्रुप A और ग्रुप B सर्विस में कितने अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।
23 मई 2023 की दोपहर को यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम (प्री, मैंस, इंटरव्यू) जारी करते हुए विभिन्न सर्विस के लिए अभ्यर्थियों की तय संख्या की भी जानकारी शेयर की है।
कितनों को कौनसी सर्विस मिलेगी?
- आईएएस 180
- आईएफएस 38
- आईपीएस 200
- सेंट्रल सर्विस ग्रुप A 473
- ग्रुप B सर्विस 131
सेंट्रल सर्विस ग्रुप A कौनसी होती हैं?
- इंडियन सिविल अकांउट्स सर्विस (India Civil Accounts Service)
- इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस (Indian Corporate Law Service)
- इंडियन डिफेंस अकाउन्ट सर्विस (Indian Defence Accounts Service)
- इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस (Indian Defence Estates Service)
- इंडियन इनफॉरमेशन सर्विस (Indian Information Service)
- इंडियन पोस्टल सर्विस (Indian Postal Service)
- इंडियन पोस्ट & टेलीकम्यूनिकेशन अकाउंट्स एंड फाइनेंस सर्विस (Indian P&T Accounts and Finance Service)
- इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस (Indian Railway Protection Force Service)
- इंडियन रेवेन्यू सर्विस (Indian Revenue Service-Customs & Indirect Taxes)
- इंडियन रेवेन्यू सर्विस (Indian Revenue Service-Income Tax)
ग्रुप B की सर्विस कौनसी होती हैं?
- सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा (Armed Forces Headquarters Civil Service)
- दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा और नगर
- हवेली सिविल सर्विस (दानिक्स) (Delhi, Andaman and Nicobar Islands, Lakshadweep, Daman & Diu and Dadra & Nagar Haveli Civil Service (DANICS))
- दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली पुलिस सेवा (दानिप्स) (Delhi, Andaman and Nicobar Islands, Lakshadweep, Daman & Diu and Dadra & Nagar Haveli Police Service)(DANIPS)
- पांडिचेरी सिविल सर्विस (पॉन्डिक्स)
- (Pondicherry Civil Service) (PONDICS)












Click it and Unblock the Notifications