लंदन से टीना डाबी ने पति संग पोस्ट की तस्वीरें, ट्रोल करने वाले को दिया मुंहतोड़ जवाब

Tina Dabi-Athar Aamir

नई दिल्ली। यूपीएससी 2015 की टॉपर और आईएएस टीना डाबी कुछ दिन पहले अपने पति और 2015 के सेकेंड टॉपर रहे अतहर आमिर संग लंदन में थीं। टीना ने लंदन की गलियों से अपने और आमिर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के लिए पोस्ट की। जहां फैंस को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद आईं और सभी ने उन्हें शादी की बधाई दी, वहीं कुछ ऐसे भी लोग थे जो उनकी तस्वीरों पर फालतू कमेंट करने से बाज नहीं आए। एक यूजर ने जब टीना की फोटो पर घटिया कमेंट किया को आईएएस टीना ने शानदार जवाब देकर उसका मुंह बंद करा दिया।

लंदन से फैंस के लिए पोस्ट की तस्वीरें

लंदन से फैंस के लिए पोस्ट की तस्वीरें

टीना डाबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति अतहर आमिर के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की। लंदन से ये तस्वीरें पोस्ट करते हुए टीना ने लिखा, 'रविवार के दिन इस खूबसूरत शहर में #लंदन।' इन तस्वीरों में टीना और अतहर काफी खुश लग रहे थे। सोशल मीडिया पर फैंस ने भी दोनों की खूब तारीफ की और उन्हें शादी के लिए बधाई भी दी।

ट्रोल करने वाले को दिया मुंहतोड़ जवाब

ट्रोल करने वाले को दिया मुंहतोड़ जवाब

इन तस्वीरों पर जहां अधिकतर फैंस ने खुशी जाहिर की, वहीं कुछ नेगेटिव कमेंट करने से बाज नहीं आए। एक यूजर ने उन्हें काम करने की सलाह देते हुए फोटो पर कमेंट किया, 'कुछ काम कर लो।' यूजर को लगा होगा कि वो ऐसा बोलकर निकल जाएगा, लेकिन आईएस टीना ने यूजर को शानदार जवाब देकर उसका मुंह बंद कर दिया। टीना ने लिखा, 'क्या तुम्हें मालूम है कि ये फॉरेन टूर हमारे ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा है।' इसके बाद टीना ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें बधाई दी थी।

अप्रैल में की दोनों ने शादी

अप्रैल में की दोनों ने शादी

बता दें कि टीना डाबी ने इसी साल अतहर आमिर से शादी की है। साल 2015 की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी और उसी साल सेकेंड टॉपर रहे अतहर आमिर ने इस साल 20 मार्च को रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की थी। इसके बाद पहलगाम में दोनों की शादी हुई और फिर दिल्ली में रिसेप्शन रखा गया था। रिसेप्शन में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई राजनैतिक हस्तियां पहुंची थीं। दोनों की शादी पर दक्षिणपंथी विचारधारा के लोगों ने खूब बखेड़ा भी खड़ा किया था।

ये भी पढ़ें: VIRAL: लंदन में मां गौरी संग जमकर पार्टी कर रहीं हैं सुहाना, ऐसा स्टाइलिश लुक पहले नहीं देखा होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+