Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIRAL: लंदन में मां गौरी संग जमकर पार्टी कर रहीं हैं सुहाना, ऐसा स्टाइलिश लुक पहले नहीं देखा होगा

सुहाना खान अपनी तस्वीरों के कारण पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। कुछ दिन पहले सुहाना की मम्मी गौरी खान ने उनकी एक फोटो शेयर की थी और अब उन्होंने एक बार फिर अपनी लाडली बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालीं हैं, जो वायरल हो गई हैं।

Suhana Khan

नई दिल्ली। सुहाना खान अपनी तस्वीरों के कारण पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। कुछ दिन पहले सुहाना की मम्मी गौरी खान ने उनकी एक फोटो शेयर की थी और अब उन्होंने एक बार फिर अपनी लाडली बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालीं हैं, जो वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों में सुहाना और गौरी खान लंदन में पार्टी करती हुई दिख रही हैं।

वन-शोल्डर ड्रेस में स्मार्ट लग रहीं थीं सुहाना

वन-शोल्डर ड्रेस में स्मार्ट लग रहीं थीं सुहाना

गौरी खान इन दिनों अपनी लाडली बेटी सुहाना खान के साथ लंदन में हैं। हाल ही में गौरी खान ने सुहाना के साथ एक पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सुहाना ने सिल्वर रंग की वन-शोल्डर ड्रेस पहन रखी है जिसमें वो काफी स्मार्ट लग रही हैं। वहीं उनकी मॉम गौरी ने ब्लू जींस और व्हाइट टी-शर्ट पर ऑलिव रंग की जैकेट पहनी हुई है। इन तस्वीरों में दोनों ही मां बेटी काफी स्मार्ट लग रही हैं।

शाहरुख ने लिखी ये प्यारी बात

गौरी ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'पार्ट और इंज्वॉय कर रहे हैं।' बेटी और पत्नी की इस तस्वीर को शाहरुख खान ने भी रिपोस्ट किया। शाहरुख ने गौरी और सुहाना की एक प्यारी सी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'अभी कहीं पढ़ रहा था, कि जिंदगी मैनुअल के साथ नहीं आती, वो एक मां के साथ आती है, और फिर इनकी ये फोटो... सच ही है।'

कुछ दिन पहले भी मां संग पार्टी कर रहीं थी सुहाना

कुछ दिन पहले भी मां संग पार्टी कर रहीं थी सुहाना

कुछ दिन पहले गौरी खान ने लंदन के एक नाइट क्लब से सुहाना खान की एक और फोटो शेयर की थी। इस फोटो में सुहाना के साथ गौरी की अच्छी दोस्त काजल आनंद भी नजर आ रही हैं। साथ में एक और महिला खड़ी हैं। ये फोटो लंदन के एक नाइट क्लब की है जहां सुहाना शॉर्ट्स, लेदर जैकेट और लॉन्ग बूट्स में काफी स्टाइलिश नजर आईं।

ये भी पढ़ें: पापा शाहरुख की टीम केकेआर के इस क्रिकेटर पर आया सुहाना खान का दिल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+