राज्यसभा में कांग्रेस का हंगामा, कहा-जिसकी वजह से हमारी सरकार गई, वो 2जी घोटाला हुआ ही नहीं
Recommended Video

नई दिल्ली। यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए बहुचर्चित 2जी घोटाले में सीबीआई की विशेष कोर्ट ने चौंकाने वाला फैसला सुनाते हुए ए राजा, कनिमोझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इस फैसले के आने के बाद राज्यसभा में कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने 2जी मुद्दे को उठाते हुए कहा कि ये वो मुद्दा था जिसकी वजह से कांग्रेस आज विपक्ष में बैठी है और भाजपा सत्ता में । अब जबकि ये साबित हो गया है कि 2जी आंवटन में कोई घोटाला नहीं हुआ है ऐसे में भाजपा को इस मुद्दे पर जवाब देना चाहिए।

विपक्ष के राज्यसभा में हंगामें को देखते हुए उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने राज्यसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है। बता दें कि कोर्ट ने गुरुवार को 1 लाख 76हजार करोड़ के 2G घोटाले में सभी पूर्व दूरसंचार मंत्री, ए राजा और डीएमके सांसद कनिमोझी18 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई ने जो आरोप लगाए हैं उनमें दम नहीं है। सीबीआई कोर्ट में आरोप सिद्ध करने के लिए कोई सबूत भी पेश भी नहीं कर पाई। जिसके बाद कोर्ट ने 2G घोटाले में दर्ज तीनों मामलों में सभी आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि 2G आवंटन में में कोई घोटाला नहीं हुआ है। यह एक 'जीरो लॉस' था। मेरी बात सही निकली। सिब्बल ने कहा कि तब नरेंद्र मोदी समेत सभी ने मेरे ऊपर सवाल उठाए थे। उन लोगों को कोर्ट के इस फैसले के आने के बाद मुझसे माफी मांगने चाहिए। कपिल सिब्बल ने इस मामले में पूर्व सीएजी, विनोद राय की रिपोर्ट पर ही सवाल खड़ते हुए कहा कि विनोद राय ने 1 लाख 76 हजार करोड़ घोटाले का झूठा केस बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications