Mallikarjun Kharge के बयान पर राज्यसभा में हंगामा, बीजेपी ने की माफी की मांग

खड़गे ने कहा था, हमने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है?

Uproar in Rajya Sabha over Mallikarjun Kharge statement BJP demands apology

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'कुत्ते' वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। खड़गे के बयान को लेकर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी ने कांग्रेस और खड़गे से उनके बयान के लिए माफी की मांग की है। राजस्थान के अलवर में खड़गे ने बीजेपी का नाम लिए बिना उस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ''हमने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या (किसी ने) कोई क़ुर्बानी दी है? नहीं।''

खड़गे ने कहा था, ''हम चीन के आक्रमण पर चर्चा चाहते हैं, लेकिन वह (सरकार) चर्चा के लिए तैयार नहीं है। वह बाहर शेर जैसे बात करते हैं, लेकिन असल में वह चूहे की चाल चलते हैं। हम देश के साथ हैं, लेकिन सरकार जानकारी छुपा रही है।''

खड़गे को सदन से माफी मांगनी चाहिए : पीयूष गोयल

राज्यसभा में जीरो ऑवर के दौरान सत्ता पक्ष ने नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताई। विपक्षी सदस्‍य भी चीन पर नारेबाजी करने लगे। इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ''अलवर में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कल बेहद अभद्र बयान दिया। उन्‍हें सदन से माफी मांगनी चाहिए।'' गोयल ने आगे कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और ऐसा बयान देकर खड़गे अपनी सोच और ईर्ष्‍या दिखा रहे हैं। सदन में हंगामे के बीच खड़गे ने कहा कि उन्‍होंने जो कहा है, वह सदन से बाहर कहा है। खड़गे ने फिर कहा कि बीजेपी के लोगों का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था। इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्‍यों ने फिर नारेबाजी शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+