Monsoon Session: मणिपुर पर संसद में हंगामा, सोनिया गांधी ने कहा- 'सदन के अंदर आकर जवाब दें पीएम मोदी'
मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। मणिपुर में हुई वीभत्स घटना ने चलते आज संसद के मानसून सत्र में जमकर हंगामा देखने को मिला। विपक्ष लगातार मणिपुर पर चर्चा की मांग कर रहा है।
मानसून सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस, शिवसेना और वामदलों सहित सभी विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद में मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराने की मांग की है।

विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग कर रहा था, जबकि सभापति ने इस मामले पर अल्पकालिक चर्चा पर जोर दिया।
विपक्ष की ओर से लगातार मांग को मनवाने के लिए किए जा हंगामे के चलते सदन को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,
मणिपुर जल रहा है,महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है, उन्हें नंगा किया जा रहा है, घुमाया जा रहा है और पीएम चुप हैं और बाहर बयान दे रहे हैं।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, 26 राजनीतिक दलों के गठबंधन इंडिया ने आज सभी कामकाज स्थगित कर मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग की। पीएम मोदी को बयान देना चाहिए और उनके बयान के आधार पर दोनों सदनों में चर्चा होनी चाहिए लेकिन हमारी मांग को नजरअंदाज कर दिया गया। हम इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।
वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे यह अजीब लगता है कि पीएम संसद के बाहर कुछ ऐसा बोल रहे हैं जो उन्हें अंदर बोलना चाहिए था। मैं उनसे सदन के अंदर अपनी चुप्पी तोड़ने का आग्रह करता हूं।' संसद सबसे बड़ा मंच है...जब हमने उनसे मणिपुर के बारे में पूछा तो वह राजस्थान के बारे में बोल रहे हैं। हर चीज के बारे में बात करें लेकिन शुरुआत मणिपुर से करें।
चौधरी ने कहा कि, जब सत्र शुरू होता है, तो परंपरा के अनुसार, पीएम सभी नेताओं से उनकी कुशलक्षेम पूछते हैं। इसलिए, उन्होंने मैडम (सोनिया गांधी) से भी मुलाकात की। उन्होंने पीएम से कहा कि हम सदन के अंदर मणिपुर पर चर्चा चाहते हैं। मुझे लगता है कि पीएम ने उनसे इस तरह के सवाल की उम्मीद नहीं की थी। इसलिए, वह आश्चर्यचकित हो गए और कहा, "ठीक है, मैं देखूंगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि चर्चा की जानी चाहिए। एक तरह से, सत्र आज विपक्ष की ओर से खुद मैडम की मांग के साथ शुरू हुआ।












Click it and Unblock the Notifications