स्पीकर की कुर्सी पर बैठीं सांसद रमा देवी पर आजम ने की कुछ ऐसी टिप्पणी कि मच गया हंगामा

Recommended Video

    AZAM KHAN ने लोकसभा में कहा- जी चाहता है आपकी आंखों में देखता रहूं

    नई दिल्ली। गुरुवार को लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आजम खान ने चेयर पर बैठीं रमा देवी के लिए कहा कि आप बहुत प्यारी हैं, आपकी आंखों में देखकर मैं बोलता रहूं। इस पर भाजपा के सदस्यों ने हंगामा कर दिया और कहा कि उनको इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

    रविशंकर प्रसाद ने की माफी की मांग

    रविशंकर प्रसाद ने की माफी की मांग

    आजम के बयान पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनको अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। इस पर आजम ने कहा कि वह मेरी बहन जैसी हैं, माफी किसी बात की मांगनी चाहिए। आजम खान ने यहां तक कह दिया कि अगर मेरा बयान महिला विरोधी है, या इसमें कुछ गलत है तो मैं अभी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने को तैयार हूं।

    स्पीकर ने कहा, ये सब ठीक नहीं

    स्पीकर ने कहा, ये सब ठीक नहीं

    सपा सांसद अखिलेश यादव ने सदन में आजम खान का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने चेयर के लिए कुछ भी अपमानजनक नहीं कहा है। ये लोग (भाजपा के सांसद) बेवजह उंगलियां उठा रहे हैं। अखिलेश यादव ने स्पीकर ओम बिड़ला से कहा कि अगर आजम खान के शब्द असंसदीय हैं तो आप रिकॉर्ड से निकाल दीजिए। स्पीकर ने इस पर कहा कि सदस्यों को पहले ही सदन की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। एक बार कुछ कह दिया जाता है तो वो पब्लिक में चला जाता है।

    सीट छोड़कर चले गए आजम

    सीट छोड़कर चले गए आजम

    आजम खान ने अपनी सफाई में कहा कि मैंने तो प्यारी बहन कहा था। क्या मैंने कुछ गलत कहा है, आप रिकॉर्ड चेक कर लीजिए, अगर कोई शब्द गलत कहा हो तो अभी सदन से इस्तीफा देने को तैयार हूं। आजम ने कहा कि ऐसे अपमानित होकर बोलने से कोई फायदा नहीं है और वह सदन से बाहर चले गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+