राहुल गांधी के 'डंडा मारेंगे' बयान पर लोकसभा में भारी हंगामा, हाथापाई की आई नौबत
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने सदन में राहुल गांधी के '6 महीने में देश का युवा नरेंद्र मोदी को डंडा मारने वाले बयान का जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री ने राहुल की पीएम मोदी के खिलाफ दिए बयान के लिए जमकर आलोचना की। कांग्रेस के सांसदों ने इसका विरोध किया। जिसका कांग्रेस सदस्यों ने विरोध किया। हालात इतने बिगड़ गए कि, सदन के अंदर हाथापाई की नौबत आ गई। जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही तक को स्थगित करना पड़ा।
Recommended Video

राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देते हुए गुरुवार को पीएम मोदी ने राहुल गांधी के 'डंडा मारेंगे' वाले बयान पर कटाक्ष किया था। इसके बाद शुक्रवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने पीएम मोदी पर राहुल गांधी के बयान के मसले का उठाया तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।कांग्रेसी सांसदों ने पहले शोर-शराबा किया, फिर बाद में हर्षवर्धन की तरफ दौड़ पड़े और उन्हें घेर लिया।। कांग्रेस के केरल से सांसद मणिक्कम टैगोर हर्षवर्धन की सीट पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पार्टियों के सांसद आमने-सामने आ गए।
स्थिति को बिगड़ते देख लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन को एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में बोल रहे थे तभी कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर उन्हीं पर आरोप लगाने लगे। इसके बाद विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। यह लोकतंत्र के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
वहीं संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि, राहुल गांधी के उकसाने पर वो 'डंडे का रास्ता' अपना रहे थे। यह डॉक्टर हर्षवर्धन के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश थी। यह कांग्रेस की निराशा और गुंडागर्दी को दिखाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी कांग्रेस मणिक्कम टैगोर के खिलाफ स्पीकर से शिकायत करने जा रही है। सदन में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि, 'राहुलजी ने कहा कि छह महीने बाद इस देश का युवा नरेंद्र मोदी को डंडे मार-मारके देश के बाहर कर देंगे।' उन्होंने कहा कि आखिर जिस राहुल गांधी के पिता खुद प्रधानमंत्री रहे हों, वो किसी दूसरे प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग कैसे कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications