उपेंद्र कुशवाहा आज दिल्ली में करेंगे महागठबंधन में शामिल होने का ऐलान
नई दिल्ली। हाल ही में एनडीए से अलग हुए रालोसपा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा जल्द ही महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। इसकी घोषणा गुरुवार को दिल्ली में तेजस्वी यादव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकते हैं। आज बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और एनडीए का साथ छोड़ चुके उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (आरएलएसपी) के नेता राजधानी दिल्ली में अपने महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (सेक्युलर) संस्थापक जीतन राम मांझी और बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय लोक समित पार्टी (आरएलएसपी) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाह 'महागबंधबंधन' में शामिल होने की घोषणा करेंगे। चारों पार्टियां बिहार में कितने सीटों पर लड़ेगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है लेकिन माना जा रहा है कि आरजेडी बिहार में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ ही महागठबंधन का नेतृत्व करने का ऐलान कर सकती है।
इसी बीच एनडीए में शामिल एक और पार्टी ने बगावती सुर दिखाए हैं। चिराग पासवान ने बुधवार को राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। इससे पहले मंगलवार को चिराग पासवान ने बीजेपी पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला। चिराग ने ट्वीट में लिखा था, टीडीपी और आरएलएसपी के एनडीए गठबंधन से जाने के बाद यह गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है। ऐसे समय में बीजेपी गठबंधन में फिलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मानपूर्वक तरीके से दूर करें।
उन्होंने कहा था, 'गठबंधन की सीटों को लेकर बीजेपी के नेताओं से मुलाकात हुई लेकिन अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पाई है। इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुकसान भी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications