उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए छोड़ा, विधायकों ने एनडीए के लिए कुशवाहा को छोड़ दिया
उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए छोड़ा, विधायकों ने किया साफ इनकार
पटना। हाल ही में एनडीए से अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) दो फाड़ गई है। कुशवाहा एनडीए से अलग होने का ऐलान कर चुके हैं लेकिन उनकी पार्टी के विधायक एनडीए छोड़ने को तैयार नहीं है। पार्टी के दोनों विधायक और एक एमएलसी ने कहा है कि कुशवाहा को जाना है तो जाएं वो एनडीए के साथ हैं।

विधायकों ने कहा, रालोसपा पार्टी उनके साथ
कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी दो भागों में बंटती दिख रही है पटना में एक प्रेस कान्फ्रेंस कर रालोसपा के दोनों विधायक सुधांशु शेखर और ललन पासवान और एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा स्वार्थ की राजनीति करते हैं , वो कहीं भी जाएं, हम एनडीए के साथ थे और एनडीए में ही रहेंगे।

असली रालोसपा हमारे साथ
पार्टी के दोनों विधायक और विधानपार्षद ने पटना में बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रालोसपा कुशवाहा की निजी संपत्ति नहीं है। पार्टी पर असली हक उनका है और वो एनडीए के साथ हैं। ऐसे में रालोसपा को एनडीए से बाहर ना समझा जाए। क्योंकि असली रालोसपा उनके साथ है। विधायकों ने बताया है। तीनों विधायकों और विधानपार्षदों ने पार्टी के चुनाव चिह्न पर भी दावा ठोंकने की बात कही है।

केबिनेट भी छोड़ चुके कुशवाहा
बीते हफ्ते उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए से अलग होने का ऐलान किया था। राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय मंत्री मंडल से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर सके। पीएम मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज नहीं दिया। हमें आश्वासन मिले लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिहार में जातीय मतगणना की बात कही गई थी लेकिन जातीय मतगणना की रिपोर्ट नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications