उपेंद्र कुशवाहा ने बताया- एनडीए के भोज में क्यों नहीं गए, गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

पटना। गुरुवार को भाजपा की ओर से एनडीए के घटक दलों के लिए रखी गई डिनर पार्टी दूर रहने वाले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) नेता और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि वो गठबंधन नहीं छोड़ रहे हैं। शुक्रवार को पटना पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एनडीए एकजुट है, वह किसी व्यस्तता के की वजह से एनडीए के भोज में शामिल नहीं हो पाए थे और इसे कोई और रूप ना दिया जाए।

Upendra Kushwaha arrives Bihar seeks downplay absence NDA get together

कुशवाहा ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से कहा कि मेरी पार्टी से भी लोग एनडीए के दलों की बैठक में थे, ऐसे में किसी टकराव का कोई मसला ही नहीं है और बिहार में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। बिहार में एनडीए के बीच लगातार तनातनी की खबरें हैं, खुलकर भले ही कोई कुछ नहीं कह रहा है लेकिन कभी सीटों तो कभी गठबंधन के चेहरे को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है।

गुरुवार रात बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी ने एनडीए के घटक दलों के लिए एक डिनर पार्टी रखी। इसमें एनडीए के अहम सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शामिल नहीं हुए। इसके बाद एनडीए में टकराव की चर्चा तेज हो गई। बिहार में जदयू, रालोसपा, भाजपा, लोजपा में सीटों को लेकर लगातर खींचतान है।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता मानने से इनकार किया है और कुशवाहा को एनडीएन का सीएम के चेहरे के तौर पर पेश करने को कहा है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार की वापसी के बाद से एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है। नीतीश कुमार ने अपने आवास में आयोजित इफ्तार पार्टी में कुशवाहा को नहीं बुलाया और इसके बाद उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी इफ्तार पार्टी में आरएलएसपी चीफ को न्योता नहीं दिया। ऐसे में कुशवाहा खफा बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+