इन 5 बातों में छिपा है आगामी विधानसभा चुनाव का परिणाम

बेंगलोर-नई दिल्ली। मयंक दीक्ष‍ित- बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव को ‘कांग्रेस मुक्त भारत अभियान' का नाम दिया। भाजपा नीति सरकार में जहां विकास और आधुनिकता है तो वहीं प्रचंड बहुमत की नीतिगत हुंकार भी।

विपक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस मुक्त भारत की उम्मीद हैं पर बिहार में जिस तरह भाजपा ने अपने गढ़ में सेंध लगवाई, उससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

विपक्ष व तमाम सर्वे में कांग्रेस को ‘सबसे भ्रष्ट और निष्प्रभावी' सरकार बता चुके हैं और भरोसा जताया जा रहा है कि भाजपा अपने व जनता के दम पर आगे भी राजनैतिक दलों के बीच बड़ी चुनौती बनी रहेगी। आइए समझें इन राज्यों का राजनैतिक गण‍ित व मौजूदा तस्वीर-

हरियाणा में नं. 3

हरियाणा में नं. 3

कांग्रेस के अपने आंतरिक सर्वे में अक्टूबर-नवंबर में तीन राज्यों में होने वाले चुनाव में हार की आशंका जताई है। सर्वे के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस अभी सत्ता में है पर कहा जा रहा है कि यहां कांग्रेस, बीजेपी और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से पीछे रह सकती है। हालांकि भाजपा-हजकां गठबंधन की दरार भाजपा को मुश्क‍िल में डाल सकती है।

माहाराष्ट्र का 'महागण‍ित'

माहाराष्ट्र का 'महागण‍ित'

महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 70 से ज्यादा सीटें नहीं मिलने का अंदेशा जताया गया है। भाजपा और श‍िवसेना में कथ‍ित दरार यहां चुनावी गण‍ित को किसी भी दिशा में मोड़ सकती हैं। हाल में अमित शाह की उद्धव ठाकरे से हुई मुलाकात से संभव है स्थ‍िति सामान्य ही रहे।

झारखंड में 'झंझट'

झारखंड में 'झंझट'

झारखंड में कांग्रेस शिबू सोरेन के जेएमएम, आरजेडी और जेडी(यू) के साथ गठबंधन की कोशिशों में मग्न है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी बिहार मॉडल को झारखंड में भी अपनाना चाहती है, यानि वहां भी एक महागठबंधन हो । पार्टी का सर्वे बताता है कि गठबंधन के बावजूद भी यहां बीजेपी बेहतर स्थिति में रह सकती है।

आलाेचना का दौर

आलाेचना का दौर

चुनावी राज्यों में हुआ एक सर्वे कांग्रेस नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ाता नज़र आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि अगर इन राज्यों में कांग्रेस को हार मिलती है तो एक बार फिर राहुल की लीडरशिप को लेकर आलोचनाओँ का दौर तेज हो सकता है। बीते दिनों ही राहुल ने 'मोदी को ढाेल' बजाने वाला करार देते हुए क्षेत्र की ज़मीनी सुविधाओं को नज़रंदाज़ करने का आरोप लगाया था।

दिल्ली की कानाफूसी

दिल्ली की कानाफूसी

हालिया चर्चा गर्म है कि जल्द ही बीजेपी दिल्ली में सरकार बना सकती है। पर चुनावी गण‍ित को देखते हुए आप भी मजबूत स्थ‍िति में दिख रही है। कहा जा रहा है कि उपराज्यपाल नजीब जंग ने बीजपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्र‍ित किया है पर अभी तक सीटों-नीतियों पर आम राय ना बन पाने से बात नहीं बन पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+