ब्रेक अप की ओर 'सोनिया' और 'मुलायम' का 'लिव इन रिलेशन'!

सपा ने कहा कि केंद्र से मिलने वाले धन का अब तक सिर्फ 20 फीसदी ही मिला है। सपा ने कांग्रेस नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की ये कोशिश रहती है कि प्रदेश को जो केंद्रीय सहायता अधिकारपूर्वक मिलनी चाहिए वह भी न मिले। यह लोग प्रदेश की सपा सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। केंद्र की यूपीए सरकार को समर्थन दे रही सपा के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि केंद्र असहयोग पर उतारू है।
विकास के लिए मांगे जा रहे धन को देने में आनाकानी होती है। दिया भी जाता है तो इतनी देरी से कि काम रफ्तार ही नहीं पकड़ पाता। सूबे के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने केंद्र से विशेष पैकेज की मांग की थी। उस पर भी केंद्र हीलाहवाली ही करता रहा है। आरोपों का सिलसिला यहीं नहीं रूका। सपा प्रवक्ता ने तो कांग्रेस पर बसपा को बचाने का भी आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में एनआरएचएम घोटाले हुए तब केंद्र सरकार ने आंख बंद कर लिये।
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी की तरफ से आये इस बयान के बाद से राजनीतिक हड़कंप मचा हुआ है। राजनीति के जानकार इसे सपा और कांग्रेस के बीच के रिश्तों में दरार के तौर पर देख रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इस बात में कोई ताज्जुब नहीं है कि जल्द ही दोनों में औपचारिक रूप से संबंध विच्छेद हो जाये।












Click it and Unblock the Notifications