मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर अंकुश लगाने की तैयारी में सीएम योगी, बनाया खास प्लान
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पिछले काफी समय से अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जिस तरह से हाल ही योगी आदित्यनाथ सरकार ने इलाहाबाद और फैजाबाद शहरों के नाम बदलने का फैसला लिया, इस पर ओम प्रकाश राजभर ने जमकर सवाल खड़े किए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि बीजेपी को अपनी पार्टी के तीन मुस्लिम नेताओं के नाम भी बदल देने चाहिए। ओम प्रकाश राजभर के हमलावर रवैये पर शुरू में तो योगी सरकार ने चुप्पी साधे रखा। हालांकि अब खबर है कि योगी सरकार ने मंत्री राजभर पर अंकुश लगाने की रणनीति तैयार की है।

राजभर के हमलों का जवाब देने की बनी रणनीति
जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश राजभर के जुबानी हमलों पर अब बीजेपी नेता आगे बढ़कर जवाब देंगे, इसकी शुरूआत हो भी गई है। ओमप्रकाश राजभर के रवैये पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विनाश काले विपरीत बुद्धि, ऐसे लोगों के बारे में कुछ भी बोलना उनका महत्व बढ़ाने जैसा है। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गलत बयान स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने राजभर को सीमा में रहने की नसीहत दे दी।

सीएम और डिप्टी सीएम ने भी दिया जवाब
बावजूद इसके ओमप्रकाश राजभर पीछे हटने को तैयार नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने यूपी की बीजेपी सरकार पर समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछड़ों और दलितों को लेकर कई जरूरी फैसले लेंगे, हालांकि सरकार ने अभी तक इस बारे में कोई कदम नहीं उठाया। ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी पर अपनी ही बात से पीछे हटने का आरोप लगाया।

शहरों के नाम बदले जाने पर राजभर ने साधा था निशाना
यूपी के कई शहरों के नाम बदलने को लेकर सरकार के फैसले पर भी राजभर ने जिस तरह से कहा कि अगर नाम बदलना है तो बीजेपी अपने तीन मुस्लिम नेताओं के नाम बदले। इस पर यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अपनी टिप्पणी से पहले इतिहास देख लेना चाहिए। वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजभर को भाजपा को सुझाव देने के बजाय अपनी पार्टी के विस्तार पर ध्यान देना चाहिए। बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications