इमरजेंसी के बाद से यूपी में इसबार मतदान का नया रिकॉर्ड कायम

 UP voter turnout beats 1977 post-Emergency balloting
लखनऊ। सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 16वीं लोकसभा चुनाव में कुल 58.29 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर एक नया रिकार्ड कायम किया। आपातकाल के बाद वर्ष 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां सर्वाधिक 56.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि इस लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ जिसमें से सहारनपुर में 73.43 प्रतिशत तथा झांसी में 70.40 प्रतिशत शामिल हैं।

नौ लोकसभा क्षेत्रों में 65 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। 17 लोकसभा क्षेत्रों में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, जबकि 2009 में केवल दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों सहारनपुर तथा पीलीभीत में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। सिन्हा ने बताया कि इस लोकसभा चुनाव में लगभग 13.88 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 8.07 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जबकि लोकसभा चुनाव 2009 में कुल मिलाकर 5.53 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले थे। इस चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में लगभग 2.54 करोड़ अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक नगरीय क्षेत्रों के मतदाताओं ने इस बार उदासीनता छोड़कर बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। लखनऊ के शहरी क्षेत्रों में 2009 में 35.30 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस बार 54.35 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार इलाहाबाद में 43.93 प्रतिशत की तुलना में इस बार 55.80 प्रतिशत तथा गाजियाबाद में 46.48 प्रतिशत की तुलना में इस चुनाव में 60.00 प्रतिशत एवं मेरठ में 46.48 प्रतिशत के मुकाबले 63.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

गौरतलब है कि 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में इस बार छह चरणों (10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 24 अप्रैल, 30 अप्रैल, 5 मई और 12 मई) में मतदान हुआ। कई दिग्गज राष्ट्रीय नेताओं- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख मुलायम सिंह यादव, आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल ने इस राज्य के संसदीय क्षेत्रों से किस्मत आजमाया है।\

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+