यूपी-बिहार में बजेगा भाजपा का डंका, मोदी के सिर पर ताज

आईबीएन 7 के लिए सीएसडीएस के यूपी और बिहार के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी बढ़त पर है। यूपी में सबसे ज्यादा लोकसभा ची सीटें है। जहां भाजपा के सामने यूपी फतह की चुनौती है तो कांग्रेस को अपनी सीट बचाने की। जबकि समाजवादी पार्टी और मायावती के लिए ये अस्तित्व की लड़ाई है।
सीएसडीएस के सर्वे में 17 से 23 तारीख के बीच 2860 लोगों से चुनाव संबंधित सवाल पूछे गए। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं। 22 फीसदी लोग समाजवादी पार्टी के साथ जा सकते हैं। 17 फीसदी लोगों ने बीएसपी को वोट देने की इच्छा जताई। 13 फीसदी लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।
सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से बीजेपी 41 से 49 सीट हासिल करती दिख रही है। समाजवादी पार्टी को 11 से 17 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। बीएसपी 8 से 14 सीट पर, जबकि कांग्रेस के खाते में महज 5 से 9 सीटें आने की संभावना है।
Did You Know: 1951 के पहले लोकसभा चुनाव को तैयारियों में अभाव में डाल दिया गया।
वही पीएम के तौर पर 34 फीसदी लोगों मोदी को देखना चाहते है जबकि 11 फीसदी लोगों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिया। मुलायम सिंह यादव सिर्फ 10 फीसदी लोगों की पसंद हैं।
यूपी के बाद बिहार की बात करे तो यहां सबसे ज्यादा 38 फीसदी वोट बीजेपी के खाते गिर रहे हैं। जबकी 20 फीसदी जेडीयू, 13 फीसदी कांग्रेस, 12 फीसदी आरजेडी और4 फीसदी वोट लोजपा को मिलने की संभावना हैं। सर्वे के मुताबिक अगर अभी चुनाव हो तो राज्य में बीजेपी, एलजेपी गठजोड़ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती हैं। 22 से 30 सीटों पर उसका कब्जा हो सकता है।
Did You Know: 1951 के पहले लोकसबा चुनाव में वोट देने लायक 85 प्रतिशत जनता को पढ़ना-लिखना नहीं आता था। वोटर लिस्ट भी तैयार नहीं थी। चुनाव चिह्न, बैलेट पेपर और बैलेट बॉक्स कुछ भी तैयार नहीं था। काफी विचार-विमर्श के बाद तय हुआ कि आजाद भारत का पहला आम चुनाव 1952 के जनवरी और फरवरी महीनों में होगा।












Click it and Unblock the Notifications