वाह री यूपी पुलिस! कैदियों को हथकड़ी लगाकर खो दी चाभी, डेढ़ घंटे तक गिरफ्त में रहे आरोपी
गाजियाबाद। यूपी पुलिस द्वारा लापरवाही की घटनाएं आम बात है। लेकिन गुरुवार को गाजियाबाद में पुलिसकर्मियों की लापरवाही की एक और घटना देखने को मिली। जब गाजियाबाद की एसीजेएम कोर्ट ने दो आरोपितों को जमानत पर रिहा कर दिया। इसके बावजूद आरोपी लगभग डेढ़ घंटे तक हथकड़ियों में बंधे रहे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि मोदीनगर पुलिस ने विगत 30 अप्रैल को मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें गुरुवार को गाजियाबाद के एसीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोपहर 3 बजे दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। आदेश के बाद जब वकील रिहाई के कागज लेकर कोर्ट पहुंचे।
कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों की हथकड़ी खुलने की बारी आई तो पता चला कि पुलिसवाले उसकी चाबी खो गई है। युवकों के वकीलों ने इसकी शिकायत कोर्ट से भी की। हथकड़ी की चाबी नहीं मिलने पर पुलिसवालों ने जुगाड़ लगाना शुरू किया।
पुलिसवाले पहले तो दूसरे कैदियों की हथकड़ी की चाबी लेकर उसे खोलने का प्रयास किया गया लेकिन वे इसमें भी असफल हो गए।इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने रुमाल की मदद से हथकड़ी को खोली। तब जाकर पुलिसकर्मी ने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें: आर्मी में भर्ती होने के लिए युवक ने फोड़ा खुद का सिर, ताकि बढ़ जाए लंबाई












Click it and Unblock the Notifications