आर्मी में भर्ती होने के लिए युवक ने फोड़ा खुद का सिर, ताकि बढ़ जाए लंबाई

गाजियाबाद। जिन लोगों की लंबाई कम होती है, वह अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। कुछ तो व्यायाम की मदद से लंबाई बढ़ाने की कोशिश करते हैं, तो कुछ दवाईयों के सहारे। लेकिन यूपी के गाजियाबाद में लंबाई बढ़ाने का एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसे सुनकर चौक जाएंगे आप। दरअसल गाजियाबाद में सेना रैली भर्ती का आयोजन किया गया था। जिसमें एक युवक की लंबाई कम थी। उसने अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए सिर फोड़ लिया।

 शरीर की लंबाई को ज्यादा करने के लिए सिर को पत्थर मार कर फोड़ लिया

शरीर की लंबाई को ज्यादा करने के लिए सिर को पत्थर मार कर फोड़ लिया

सेना रैली भर्ती में गुरुवार को भर्ती के लिए मुरादाबाद जनपद के युवाओं को बुलाया गया। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद से आए अंकित कुमार ने अपने शरीर की लंबाई को ज्यादा करने के लिए सिर को पत्थर मार कर फोड़ लिया। इससे उनके सिर में सूजन आ गई। ताकि सिर पर सूजन आने से कुछ सेंटीमीटर उसकी लंबाई बढ़ जाए और उसका सेना में चयन हो जाए। मामला उस समय पकड़ा गया, जब सेना के अधिकारी अभ्यर्थियों की नाप-तोल कर रहे थे। जब उनकी लंबाई मापी गई तो निर्धारित से थोड़ी ज्यादा निकली।

नापतोल के दौरान पकड़ा गया अभ्यर्थी

नापतोल के दौरान पकड़ा गया अभ्यर्थी

अधिकारियों को कुछ शक हुआ तो उसके सिर को अच्छी तरह से चेक किया गया। उसका सिर सूजा हुआ था। सेना के अधिकारियों से उसने सिर में चोट लगने की बात कही। अधिकारियों ने जब चोट के बारे पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। अधिकारियों ने बारीकी से जांच की तो मामला पकड़ा में आया। दूसरी ओर भर्ती के लिए फर्जी निवास प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज लेकर अभ्यर्थी आ रहे हैं।

दो दर्जन से अधिक फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

दो दर्जन से अधिक फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

भर्ती के लिए 7289 युवा रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 4347 युवा ही ग्राउंड में पहुंचे। 409 युवाओं को निर्धारित लंबाई से कम होने पर छांट दिया गया। जबकि 3938 युवा भर्ती के लिए दौड़े। 290 युवाओं को दौड़ के बाद अंतिम रूप से चयनित किया गया। बृहस्पतिवार को भी अधिकारियों ने दो दर्जन से अधिक फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+