UP Police: ट्रेनिंग के दौरान सोता मिला सिपाही, बोला- 25 रोटी, एक थाली चावल खाने के बाद आ गई नींद, पत्र Viral
उत्तर प्रदेश पुलिस से कई बार अजीबो-गरीब मामला सामने आते रहते हैं। इस बार एक ही ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे जानकर लोगों को हैरानी हो रही है।
उत्तर प्रदेश पुलिस से कई बार अजीबो-गरीब मामला सामने आते रहते हैं। इस बार एक ही ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे जानकर लोगों को हैरानी हो रही है। इससे पहले एक पुलिस कांस्टेबल ने अपने सीनियर को पत्र लिखा था कि शादी के कई साल हो गए, अभी तक घर में खुशखबरी नहीं आई। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक पत्नी के साथ घर पर रहना चाहता है। हाल ही में एक नया मामला फिर सामने आ गया है। जिसमें एक सिपाही ट्रेनिंग के दौरान सोते हुए पकड़ा गया। स्पष्टीकरण मांगा तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि बहुत ज्यादा भरपेट खाना खा लिया था। जिसके चलते सुस्ती आ गई।
Recommended Video


स्पष्टीकरण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक हेड कांस्टेबल को ट्रेनिंग के दौरान सोते हुए पकड़ा गया। जब उनके सीनियर ने स्पष्टीकरण मांगा तो उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया। इसके बाद स्पष्टीकरण पत्र की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

लिखित में मांगा था जवाब
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल राम शरीफ यादव सोमवार को अपने ट्रेनिंग सेशन के दौरान सो गए। जब उनके कमांडर को यह बात पता चली तो उन्होंने डांट लगाई। बताया कि यह लापरवाही की पराकाष्ठा है। ऐसी घटना क्यों हुई, इसका लिखित में जवाब दिया जाए।

रात में पेट नहीं भरा तो सुबह में खाया दबा के खाना
सिपाही ने अपने जवाब में लिखा कि मैं लखनऊ से प्रशिक्षण के लिए पीटीसी दादूपुर के लिए निकला था और यहां शाम को पहुंचा था। यहां आने में बहुत परेशानी हुई। रात में उचित भोजन नहीं मिलने के कारण मेरा पेट नहीं भरा था। इसलिए, अगली सुबह मैंने दब के खाना खा लिया।

अधिक खाने से नींद आ गई
उन्होंने कहा कि खाने में मैंने 25 रोटियां, एक थाली चावल, दो कटोरी दाल और एक कटोरी सब्जी खा ली। जिसके चलते मुझे बहुत सुस्ती आ गई। साथ ही भयंकर नींद आने लगी। सिपाही रामशरीफ यादव ने अपने वरिष्ठ अधिकारी से माफी मांगते हुए कहा कि ऐसी गलती आगे नहीं होगी।

बंदा सच्चा है, सच बोल दिया
उन्होंने कहा कि आगे से इतना खाना नहीं खाऊंगा। ना ही ट्रेनिंग के समय पर सोऊंगा। आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि बंदा सच्चा है। एक अन्य ने लिखा 25 रोटी.. सही है!
यह भी पढ़ें- 'शादी के 7 महीने बीत चुके हैं, अब खुशखबरी के लिए 15 दिन की छुट्टी चाहिए', सिपाही ने अधिकारी को लिखा पत्र












Click it and Unblock the Notifications