यूपी इन्वेस्टर्स समिट में 22 साल के इंजीनियर के 'जुगाड़' एप ने मचाई धूम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लखनऊ में आयोजित की जा रही यूपी इन्वेस्टर्स समिट 2018 लगातार चर्चाओं में हैं। समिट में बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट अनुप्रिय सिंह के 'जुगाड़ एक्सपर्ट' एप की हर ओर चर्चा हो रही है। 22 साल के अनुप्रिय सिंह इलाहाबाद के रहने वाले और सिविल इंजीनियरिंग कर रहे हैं। उनका यह एप शहर में वन-स्टॉप डेस्टीनेशन अर्बन लाइफस्टाइल सर्विस की सुविधा मुहैया करवाता है। यह प्लेटफार्म ट्यूटर, टेक्नीशियन, वकील, प्लंबर , इंटीरियर डिजाइनर, ब्यूटी पार्लर, घर के सामान या रोजमर्रा की सभी चीजें उपलब्ध करवाता है।

एक ही वेबसाइट मिलती है सारी सेवाएँ

एक ही वेबसाइट मिलती है सारी सेवाएँ

अनुप्रिय सिंह ने 'जुगाड़ एक्सपर्ट' ऐप और 'jugaadexpert.com' नाम से वेबसाइट तैयार की है। अपनी इस सेवा को विस्तार देने के लिए वह इन्वेस्टर्स समिट में आए हैं। जिससे उन्हें उनके आइडिया पर पैसे लगाने वाले इन्वेस्टर्स मिल सकें। अनुप्रिय सिंह ने बताया कि, उन्होंने वेबसाइट को 6 महीने पहले डिजाइन और लांच किया था। उनका उद्देश्य था कि लोगों की एक ही जगह पर अपने रोजमर्रा की जरूरते पूरी की जा सके। उन्हें अलग-अलग सेवाओं के लिए कई एप डाउनलोड न करना पड़े। फिलहाल यह एप केवल इलाहाबाद में ही काम कर रहा है। वह इसका विस्तार करना चाहते हैं। अगली वर्ष उनकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी हो रही है।

ऐसे दिमाग में आया वेबसाइट का आइडिया

ऐसे दिमाग में आया वेबसाइट का आइडिया

उन्होंने बताया कि खुद उनको भी घर के छोटे-छोटे कामों के लिए वेंडर को खोजना पड़ता था। उसमें काफी दिक्कत होती थी। यहीं से यह आइडिया आया कि क्यों न कुछ ऐसा करें कि घर बैठे लोगों को सर्विस मिल जाए। उनकी वेबसाइट के नाम को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि यह लोगों की आम बोलचाल की भाषा का शब्द है। उनका उद्देश्य है कि कम पैसे में अच्छी सेवाएं मुहैया करवाना। यही उनकी वेबसाइट के नाम का भी उद्देश्य है।

अलग-अलग सेवाएं के 100 वेंडर है इस एप पर मौजूद

अलग-अलग सेवाएं के 100 वेंडर है इस एप पर मौजूद

अनुप्रिय ने वेबसाइट और एप दोनों तैयार किया है। अनुप्रिय बताते हैं कि उन्होंने सबसे पहले कुछ सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले वेंडर से संपर्क किया इसके बाद इलाहाबाद के कई वेंडर के संपर्क में आए। उन्होंने बताया कि अलग-अलग सेवाएं के लिए उनके पास 100 वेंडर की टीम मौजूद है। किसी को भी सर्विस चाहिए होती है, वह वेबसाइट या ऐप पर संपर्क करता है। उसके बाद उन्हें काम की फीस और समय बता देते हैं कि कब तक वेंडर उनके पास पहुंच जाएगा। इस पर लोग वेंडर को ट्रैक भी कर सकते हैं। अपने आइडिया को नई उंचाई देने के लिए वे इस समिट में आए थे। जहां उन्हें पैसे लगाने का वाला कोई इंवेस्टर मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+