स्वंय सहायता समूह की 58 हजार महिलाओं को ग्राम पंचायत में मिलेगा रोजगार, 6 हजार रुपए देगी सरकार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश की स्वंय सहायता समूह की 58 हजार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। यूपी सरकार इन 58 हजार महिलाओं को सभी ग्राम पंचायतों में बन रहे शौचालयों के देख-रेख की कमान सौंपेगी। इसके बदले में सरकार की ओर से उन्हें छह हजार रुपए का मानदेय हर माह दिया जाएगा। पहले चरण में बन चुके छह हजार शौचालयों में 6 हजार महिलाओं को काम दिया भी जा चुका है।

Recommended Video

    यूपी के 37 विभागों में खाली पड़े 32800 पदों को भरने की तैयारी तेज
    yogi adityanath

    58 हजार ग्राम पंचायतों में बनेंगे शौचालय

    सरकार की ओर से प्राथमिकता के आधार पर स्वच्छता को लेकर प्रदेश भर में काम किया जा रहा है। इसी के आधार पर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण 2) में एक सामुदायिक शौचालय के निर्माण पर तीन लाख रुपए दिए जा रहे हैं। कई जिलों में इससे अधिक लागत के बेहतर मानक के बड़े सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी किया जा रहा है। इन शौचालय में कार्य कर रही महिलाओं को साल में दो बार पीपीई किट, ग्लब्स और केमिकल आदि भी दिए जाएंगे।

    शौचालयों का हो रहा है थर्ड पार्टी वैरिफिकेशन

    योगी सरकार के इस आदेश पर अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हमारी कोशिश है कि मार्च तक पूरे प्रदेश के हर ग्राम पंचायत में शौचालयों का निर्माण पूरा हो जाए। पहले चरण में पूरे हो चुके छह हजार शौचालयों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार दिया गया है। जैसे-जैसे निर्माण पूरे होते जाएंगे, वैसे-वैसे स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होता जाएगा। जिन शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है, हम उनका थर्ड पार्टी वैरिफिकेशन भी करा रहे हैं। इसमें निर्माण की गुणवत्ता आदि की जांच की जाएगी।

    शौचालयों के रखरखाव के लिए सरकार देगी खर्चा

    सरकार ग्राम पंचायतों में हर शौचालय की रखरखाव के लिए प्रति माह नौ हजार रुपए देगी। सफाई कर्मचारी या केयर टेकर दिन में कम से कम दो बार सफाई करेंगे और उसे छह हजार रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। बिजली, प्लंबर, नल और टोटी की मरम्मत के लिए पांच सौ रुपए प्रति माह और साफ सफाई के लिए छह माह में एक बार 12 सौ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा साबुन, वॉशिंग पाउडर, एयर फ्रेशनर, ग्लब्स, हारपिक, मास्क, दस्ताने और एप्रेन के लिए एक हजार रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। यूटिलिटी चार्जेज के रूप में पानी, बिजली, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए एक हजार प्रति माह और अन्य खर्चों के लिए तीन सौ रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+