अखिलेश समेटने लगे कामकाज, UP सरकार के सभी ट्वीट हटाए

समाजवादी पार्टी अपने कार्य प्रणाली के किसी भी तौर तरीके का कोई भी सुराग पीछे नहीं छोड़ना चाहती तभी उसने पिछले दिनों सोशल मीडिया की सभी गतिविधियों को पूरी तरह डिलीट कर दिया।

लखनऊ। यूपी में सत्ता गंवाने के बाद अब अखिलेश यादव अपने सरकारी कामकाज समेट ने लगे है। अखिलेश ने अब धीरे-धीरे कर यूपी सरकार के सोशल मीडिया के रिकॉर्ड्स को समेटना शुरू कर दिया है। कि सत्ता परिवर्तन से पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार के दो आॅफिशियल अकाउंट @CMOfficeUP और @UPGovt के सभी ट्वीट रातोंरात साफ कर दिए गए।दोनों ही ऑफिशियल अकाउंट से सारे ट्वीट्स हटा दिए गए।

UP government's social media activities vanish after SP defeat

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के परिणाम आ चुके हैं और बीजेपी ने 403 सीटों में से 324 पर कब्जा भी कर लिया है. यानी बीजेपी सरकार बनाने की कोशिशें तेज कर चुकी है। सीएम कौन होगा इसकी तैयारी हो रही है। इस बीच समाजवादी पार्टी अपना साम्राज्य समेटने में लगी है।

उत्तर प्रदेश सरकार के दोनों ही ट्वीटर हैंडल से सारे ट्वीट हटा दिए ए है। उसने पिछले दिनों सोशल मीडिया की सभी गतिविधियों को पूरी तरह डिलीट कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के दो आॅफिशियल अकाउंट @CMOfficeUP और @UPGovt के सभी ट्वीट साफ कर दिए गए हैं। हलांकि कहा जा रहा है कि इन ट्वीट का आर्काइव सुरक्षित रखा गया है। ये दोनों ही ट्विटर हैंडल वैरिफाइड अकाउंट थे। इसके बावजूद इनका पूरा डाटा डिलीट कर दिया गया।

अब सवाल ये उठता है कि आखिर अखिलेश सरकार ने सोशल मीडिया के डिजिटल डाटा को डिलीट करने में इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई। वैसे देखा जाए तो ये दोनों ही ऑ​फिशियल अकाउंट यूपी सरकार की डिजिटल संपत्ति है, इसको बिना आर्काइव किए डिलीट नहीं किया जा सकता।

upnews360 के भी सैकड़ों ट्वीट डिलीट

उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना तकनीकी सेल ने जानकारी दी कि इन दोनों ही अकाउंट से सभी डाटा एक आॅनलाइन सर्विस के द्वारा आॅटो डिलीट कर दी गईं। इसके अलावा दूसरे सोशल मीडिया हैंडल, यूपी न्यूज 360 से भी मंगलवार को सैकड़ों पोस्ट डिलीट किये गए। यही नहीं वेबसाइट www.upnews360.in भी अब काम नहीं कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+