दुकान के अंदर किशोरी से किया गैंगरेप, तेज गानों के शोर में दब गई पीड़िता की आवाज
लखनऊ। चंद्रिका देवी मंदिर मेला परिसर में गुरुवार रात एक किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक किशोरी की ओर से शोर मचाए जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दरअसल बीकेटी में सीतापुर का रहने वाला एक शख्स प्रसाद की दुकान लगाता है। गुरुवार को उसकी 15 साल की बच्ची खाना लेकर पिता को देने के लिए दुकान पर जा रही थी। इधर आरोपी भी मेला परिसर में दुकाना लगाता है। दोपहर के समय आरोपी ने किशोरी को किसी बहाने से अपने दुकान में बुलाया। पीड़िता के अनुसार जैसे ही वो उसके दुकान में गई वहां पहले से दो लोग मौजूद थे। जिन्होंने किशोरी को अंदर खींच लिया।

तेज आवाज के गाने बजाकर किया रेप
इसके बाद तेज आवाज में गाने बजाने लगे। मेला की वजह से बाकी दुकानों में भी गाने बज रहे थे। ऐसे में किशोरी की चीख-पुकार बाहर लोगों को सुनाई नहीं दे रही थी। तीनों आरोपियों ने किशोरी का गैंगरेप किया। इसके बाद किशोरी किसी तरह से दुकान से बाहर आई और मदद के लिए शोर मचाया। इसके बाद कुछ ही दूरी पर उसके पिता भी थे जो तुरंत उसके पास पुहंच गए। लेकिन किशोरी के चिल्लाने के बाद तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस पर भी लगे ये आरोप
पीड़िता के अनुसार उसने घटना के बाद दोपहर में यूपी-100 को सूचना दी। लेकिन पुलिस तुरंत मौके पर नहीं पहुंची और ना ही तत्काल कोई एक्शन लिया। इधर आरोपी किशोरी और उसके परिवार को कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के पिता ने बताया कि इंस्पक्टर ने देर रात उसे व बेटी को प्रधान के घर बुलाया। घटना के बारे में पूछताछ भी की।

घटना को दबाने का प्रयास
पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव वाले इस घटना को दबाने के लिए उस पर दबाव डाल रहे हैं। इसके साथ-साथ पुलिस भी इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। मेला परिसर के लोगों ने बताया कि चंद्रिका देवी मंदिर में पुलिस चौकी बनी हुई है लेकिन पिछले दो महीने से कोई पुलिसवाला वहां नहीं आया है। जबकि चौकी पर एक एएसआई की ड्यूटी भी लगाई गई है पर वो वहां नहीं आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications