गाजियाबाद में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई मजदूर दबे, 2 की मौत
गाजियाबाद। एक बड़ी खबर गाजियाबाद से है, जहां के मसूरी थानाक्षेत्र में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के डासना फ्लाईओवर के पास ये हादसा हुआ है, इस हादसें में 8 से 10 मजदूरों के दबे होने की आशंका है जबकि पांच मजदूरों को सकुशल निकाल लिया गया है। हादसे में एक बच्चा घायल हो गया है, उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक घायलों में से 2 की मौत हो गई है।

गाजियाबाद बिल्डिंग हादसे में बिल्डर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घटनास्थल पर काम कर रहे मजदूरों का कहना है कि बिल्डिंग के एक हिस्से में दरार आ गई थी, जिसके बारे में बिल्डर को जानकारी थी। बिल्डर ने मजदूरों को इस दरार को भरने को कहा और बिल्डिंग में जबरदस्ती काम जारी रखा। मजदूरों ने दरार वाले हिस्से के गिरने से ही हादसे का अनुमान जताया है।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया, हादसा कैसे हुआ, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग का निर्माण अवैध तरीके से हो रहा था। फिलहाल बारिश की वजह से राहत कार्य में दिक्कत आ रही है। NDRF के डीजी संजय कुमार ने कहा है कि इस हादसे के जिम्मेदार लोगों को बक्शा नहीं जाएगा।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के डीएम और एसपी को दिए साइट पर जाने को कहा। सीएम ने दोषियों पर कड़ी कर्रवाई के दिए निर्देश। यूपी सरकार ने गाजियाबाद बिल्डिंग हादसे में मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा की घोषणा की है।
पांच दिन पहले ग्रेटर नोएडा में भी हुआ था भीषण हादसा
गौरतलब है कि पांच दिन पहले ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में भी दो इमारतें गिर गईं थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। वो इमारतें भी अवैध रूप से बनाई गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications