'स्मृति ईरानी लटके-झटके देकर चली जाती हैं', UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का केंद्रीय मंत्री पर विवादित बयान

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि वो अमेठी में लटके-झटके देकर चली जाती हैं।

Ajay Rai on Smriti Irani

Congress Leader Ajay Rai Offensive comments Against Smriti Irani: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (UP Congress Ajay Rai) ने केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी को लेकर विवादित बयान दिया है। सोनभद्र में पत्रकारों से बात करते हुए अजय राय ने स्मृति ईरानी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि वो केवल आती हैं और वो लटके-झटके देकर चली जाती हैं।

कांग्रेस नेता का विवादित बयान

अपने बयान में अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी, राजीव गांधी इस सीट(अमेठी) पर चुनाव लड़े हैं, कई कल-कारखाने लगाए गए। अब आधे से ज्यादा कल-कारखाने बंद पड़े हुए हैं, स्मृति ईरानी केवल आती हैं और लटके-झटके देकर चली जाती हैं। कांग्रेस नेता का यह बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी के साथ उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वो पीएम मोदी को बनारस से चुनौती देंगे और उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

'राहुल गांधी लड़ेंगे अमेठी से चुनाव'

कांग्रेस नेता अजय राय ने अपने बयान में कहा कि आज सारी फैक्ट्रियां बंदी की कगार पर हैं। आधे से ज्यादा कल कारखाने बंद पड़े हैं। स्मृति ईरानी सिर्फ केवल आती हैं और लटके-झटके देखर चलीं जाती हैं। वो निश्चित तौर पर गांधी परिवार की सीट है और रहेगी। राहुल गांधी 2024 में वहां से चुनाव लड़े हम सब ये मांग करेंगे।

सोनभद्र में की अजय राय ने विवादित टिप्पणी

दरअसल, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक निकाली जा रही 'भारत जोड़ो यात्र' के समर्थन में अलग-अलग राज्यों में भी पदयात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत अजय राय सोनभद्र में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा होने पहुंचे थे, जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर विवादित टिप्पणी कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+