योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- मंदिर में घुटनों के बल बैठे तो पुजारी ने टोक दिया
धार। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए धार पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के कथित सॉफ्ट हिन्दुत्व पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वे जब मंदिर में दर्शन के वक्त घुटनों पर बैठे तो पुजारी को बोलना पड़ा कि यह मंदिर है मस्जिद नहीं। यहां पलथी मारकर बैठा जाता है।

यही नहीं योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के जनेऊधारी वाली बात पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह कितना भी बताने की कोशिश करें कि वह जनेऊधआरी हैं लेकिन सच्चाई सामने आ ही जाती है। बता दे कि ऐसा पहली बार नहीं है जब योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर ऐसी तल्ख टिप्पणी की है। इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि राहुल गांधी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर ऐसे बैठे जैसे मानो नमाज पढ़ रहे हों। लेकिन जब पुजारी ने टोका तो वे पूजा की मुद्रा में बैठे।
कांग्रेस ने केवल विवाद खड़े किए हैं
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए धार में रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने केवल विवाद खड़े किए हैं। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने पता नहीं दर्शन किये या नहीं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में भी उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया और अब मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। यहां पर 28 नवंबर को मतदान होंगे।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण के लिए मतदान कल, जानिए प्रमुख सीटों का पूरा गणित












Click it and Unblock the Notifications