सीएम योगी की पिछली सरकार पर निशाना, कहा- यूपी की सड़कों में SP-BSP के पाप के गड्ढे बने थे
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास के बहाने एक बार फिर सपा-बसपा पर निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा कि जब यूपी में हमारी सरकार आई थी तब राज्य की 1.22 लाख सड़कें ऐसी थी जिनमें सपा-बसपा की सरकार के पाप के गड्ढे बने थे और पाप के गड्ढों के कारण विकास बाधित था। लेकिन आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में 1.20 लाख किमी की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य हुआ है।

सीएम योगी ने कहा कि यूपी की पिछली सरकारों ने मिलकर राज्य को लूटने का काम किया था। यहां पर विकास के नाम पर विनाश का खेल खेला गया था। वहीं गन्ना किसानों के बारे में बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस साल आज की तारिख में हमारी सरकार ने गन्ना किसानों के खाते में 36,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर चुकी है। जबकि अन्य योजनाओं के लिए अभी भी गन्ना किसानों के 10,000 करोड़ रुपये लंबित हैं जिन्हें 15 सितंबर तक देने का प्रयास है।
Jab hamari sarkar aai thi,UP mein tab 1.22 lakh km ki sadke aisi thi jin mein SP-BSP ki sarkar ke paap ke gaddhe (potholes) bane the aur un paap ke gaddhon ke karan vikas badhit tha.Par aaj Keshav ji ke netritva mein,1.20 lakh km ki sadkon ko gaddha mukt karne ka karya hua: UP CM pic.twitter.com/EmUeOkCWI0
— ANI UP (@ANINewsUP) September 11, 2018
बागपत में शामली राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार कार्यक्रम का शुभारंभ
बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बागपत पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने बागपत शामली राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार कार्यक्रम का शुभारंभ किया और जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए थे। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए 779.39 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
This year till now, our govt has transferred Rs.36,000 crore to the accounts of sugarcane farmers. Rs.10,000 crore is still pending for which schemes have been introduced. Our govt is trying to pay the remaining amount to the sugarcane farmers till 15 Sept: UP CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/Z8nOmHfvLy
— ANI UP (@ANINewsUP) September 11, 2018
यह भी पढ़ें- यूपी: रहस्यमयी बुखार से हो रही मौतों का सच जानने स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे जिला अस्पताल












Click it and Unblock the Notifications