अखिलेश यादव बाप और चाचा के ना हुए तो आपको अपने साथ क्या जोड़ेंगे: आदित्यनाथ
अखिलेश यादव को लेकर बोले योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर कहा है कि जो पिता और चाचा का ना हुआ वो किसी और को क्या अपने साथ जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, 'जो अपने बाप और चाचा का नहीं हुआ, वो आपको अपने साथ जोड़ने की बात करता है। इतिहास में एक पात्र आते हैं, कैसे उन्होंने अपने बाप को कैद करके रखा था. इसलिए कोई मुसलमान अपने पुत्र का नाम औरंगजेब नहीं रखता. कुछ ऐसा समाजवादी पार्टी के साथ भी जोड़ा गया है।'

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शुक्रवार को फर्रुखाबाद ,कन्नौज ,कानपुर और उन्नाव जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। करीब एक घंटे तक हवाई सर्वेक्षण करने के बाद वह बक्सर स्थित चंद्रिका मंदिर में बाढ़ पीड़ितों से उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद मेडिकल कैंप लगाकर लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें राहत सामग्री बांटने में भी खेल करती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

आदित्यनाथ ने कहा कि मच्छर आदि का प्रकोप ना हो और बीमारियां न फैले इसके लिए दवाओं के छिड़काव का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन कर रही है,आपदा में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इसकी रिपोर्ट आते ही पीड़ितों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। आदित्यनाथ ने कहा कि वो खुद लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए है।
-
Noida Protest: 'कोविड में डबल-इंजन सरकार कैसे आपके साथ खड़ी रही, याद रखें', CM Yogi की मजदूरों से सीधी अपील -
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा?












Click it and Unblock the Notifications