UP Board Results 2019: ये है 10वीं के टॉपर गौतम रघुवंशी की मार्कशीट, दो विषय में मिले 100 में से 99 अंक
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने टॉप किया है। वहीं यूपी बोर्ड 10वीं में 80.07 फीसदी छात्र पास हुए हैं। गौतम रघुवंशी को 10वीं में 97.17 फीसदी अंक आए हैं। उन्होंने 600 में से 583 अंक लाकर टॉप किया है। देखिए उनकी मार्कशीट...

साइंस और ड्राइंग में आए हैं सबसे ज्यादा 99-99 मार्क्स
10वीं के टॉपर गौतम रघुवंशी, कानपुर के ओंकारेश्वर स्कूल के छात्र हैं। उनकी मार्कशीट देखें तो उन्होंने दो विषय 99 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने साइंस और ड्राइंग विषय में 99-99 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा गणित और अंग्रेजी में उनके 98-98 मार्क्स आए हैं। हिंदी के पेपर में उन्हें 97 अंक मिले हैं, वहीं सोशल साइंस में 92 अंक मिले हैं।
10वीं के टॉपर में दूसरा स्थान शिवम को
10वीं की परीक्षा में दूसरा स्थान बाराबंकी के शिवम ने हासिल किया है। शिवम के 600 में से 582 अंक आए हैं। वो बाराबंकी के श्रीसाईं इंटर कॉलेज के छात्र हैं। तीसरे स्थान पर बाराबंकी की ही छात्र तनुजा विश्वकर्मा हैं। महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की तनुजा ने 600 में से 581 (96.83 प्रतिशत) अंक हासिल किए हैं। शीर्ष तीन पर रहे छात्रों के नंबरों में एक-एक अंक का फर्क है।

यहां देख सकते हैं अपना रिजल्ट
ये नतीजे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक किए जा सकते हैं। छात्र इस वेबसाइट के अलावा upresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समय से पहले आयोजित की गई थीं। ये 7 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च तक चली थीं। इस बार की परीक्षाओं में यूपी बोर्ड हाईस्कूल में इस बार करीब 32 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।
लोकसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications