UP Board Result 2020 बागपत की रिया जैन ने हाईस्कूल में किया टॉप, देखें उनकी मार्कशीट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिया गया। इस साल का हाई स्कूल का 83.31% रहा है। हाई स्कूल में बागपत की रिया जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया है। रिया को 10वीं में 96.67 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा रहे। उन्होंने 95.83% अंक हासिल किए हैं। वहीं बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह 95.33% के साथ तीसरे पर रहे। हाईस्कूल में 33 छात्र-छात्राओं ने टॉप 10 में रहे हैं।

Recommended Video

    UP Board Result 2020: 10वीं में 83.31%, 12वीं में 74.63% Students हुए पास | वनइंडिाय हिंदी
    UP Board Result 2020 10th topper list riya jain baghpat

    बागपत के श्रीराम एसएम अंतर कॉलेज बड़ौत की रिया जैन ने हाईस्कूल में टॉप किया है। रिया ने 96.67% नंबरों के साथ राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। रिया जैन को 600 में से 580 अंक हासिल किए हैं। हिंदी में रिया को 100 में से 90 अंक, इंग्लिश में 98 अंक, गणित में 98, साइंस में 99, सोशल साइंस में 98 अंक और कला में 97 अंक मिले हैं।

    UP Board Result 2020 10th topper list riya jain baghpat

    रिया जैन के पिता माता की चनुरी सिलाई का काम करते है। रिया जैन आगे बढ़कर पीएचडी करना चाहती हैं। हाईस्कूल की टॉपर रिया जैन ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। रोजाना 14 से 15 घंटे वे पढ़ाई के लिए निकालती थीं। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी छात्र बस फोकस और मेहनत के साथ पढ़ाई करें।वहीं हाईस्कूल लखपेड़ाबाग बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा 95.83% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वो श्री साईं इंटर कॉलेज के छात्र हैं। बाराबंकी के सद्भावना इंटर कॉलेज के योगेश प्रताप सिंह 95.33% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

    चौथा स्थान तीन छात्र-छात्राओं नें संयुक्त रूप से हासिल किया है। तीनों को 94.83 फीसदी अंक मिले हैं। चित्रगुप्त इंटर कालेज मुरादाबाद के गौरव, अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर कानपुर और शिवानी वर्मा सुंदर सिंह कॉन्वेंट इंटरकालेज महमूदाबाद ने हासिल किया है। हाईस्कूल में 33 छात्र-छात्राओं ने टॉप 10 में रहे हैं। पांचवें स्थान पर भी तीन परीक्षार्थियों ने संयुक्त रुप से कब्जा किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+